Hero Splendor को महज इतने रुपए में बनाएं Electric Bike, पेट्रोल का खर्चा होगा जीरो

Join Us icon

देश में दिन-प्रति दिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए 2-व्हीलर और 4-व्हीलर ग्राहक इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) की तरफ रूख कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में देखा गया है कि इेल्क्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ी है और कई 2-व्हीलर और 4-व्हीलर कंपनियां एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर और कारें लॉन्च कर रही हैं। वहीं, अब अब भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor के लिए एक कंपनी ने EV conversion kit लॉन्च की है, जिससे हिरो स्पलेंडर के ग्राहकों का पेट्रोल का खर्च ‘0’ हो जाएगा।

Hero Splendor EV conversion kit का प्राइस

इस इलेक्ट्रिक किट की खासियत यह है कि इसे RTO से मंजूरी भी मिल गई है। Hero Splendor EV conversion kit को महाराष्ट्र के ठाणे स्थित EV स्टार्टअप कंपनी GoGoA1 ने लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 35,000 रुपए है। इसके साथ आपको 6300 रुपए जीएसटी के लगेंगे। इसके साथ ही आपको बैटरी कॉस्ट अलग से देना होगा। कुल मिलाकर ईवी कनवर्जन किट और बैटरी का खर्च 95,000 रुपए के आस-पास हो जाएगा। इसके अलावा बाइक खरीदने का खर्च इसमें शामिल नहीं है। इसे भी पढ़ें: अब बिजली से भी चलेगी आपकी Maruti Car, सिंगल चार्ज में मिलेगी 250Km/hr की टॉप स्पीड, इंडियन कंपनी ने किया कमाल
hero-splendor-ev

इस इलेक्ट्रिक किट पर 3 साल की वॉरंटी दी जा रही है। वहीं, इसे बनाने वाली कंपनी GoGoA1 ने दावा किया है कि इस किट को लगाने के बाद सिंगल चार्ज में बाइक 151 किलोमीटर तक चलेगी। इस EV conversion kit में 2.8kWh का बैटरी पैक होता है जो 2kW ब्रशलेस इलेक्ट्रिक मोटर को ऊर्जा प्रदान करता है जो कि रियर व्हील के हब पर लगा होता है। इस किट का एक प्रोटोटाइप हीरो स्प्लेंडर पर लगाया गया है जिसे नीचे वीडियो में दिखाया गया है। इसे भी पढ़ें: बेहद खूबसूरत डिजाइन के साथ BMW ने पेश की Electric Bike, जानें एक बार चार्ज करने पर कितना देगी माइलेज

अभी भारत में Revolt Electric Bikes के साथ ही अन्य छोटी-बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं, जिन्हें ग्राहक हाथों-हाथ खरीद भी रहे हैं। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में हीरो, बजाज और यामाहा, होंडा समेत कई टू-व्हीलर कंपनियां इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेंगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here