
Excitel Broadband Plan Discount: फेस्टिव सीजन को देखते हुए फाइबर ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्रोवाइडर एक्साइटल (Excitel) ने भी अपने यूजर्स के लिए शनदार ऑफर की घोषणा की है। इस डिस्काउंट की घोषणा के बाद अब Excitel अब कंपनी के प्लान और भी ज्यादा किफायती हो गए हैं। अगर आप इस त्योहारी सीजन के दौरान Broadband कनेक्शन लगाने की सोच रहे हैं तो Excitel के डिस्काउंटेड प्राइस के बाद 300 एमबीपीएस स्पीड वाले प्लान का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्लान औऱ मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ।
Excitel Broadband Plan
आपको बता दें कि यह इंट्रोडक्टरी ऑफर 300 एमबीपीएस वाले 600 रुपये से कम के प्लान के लिए है। कंपनी ने एक प्रैस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है। आइए आगे जानते हैं कि डिस्काउंट के अलावा इस ऑफर में कौनसा एक्सट्रा चार्ज भी ग्राहकों से नहीं लिया जाने वाला है। इसे भी पढ़ें: 70GB डाटा और 70 दिन वैलिडिटी के साथ आता है ये BSNL का धाकड़ प्लान, प्राइस भी बहुत कम
नहीं लगेगा ये एक्सट्रा चार्ज
कंपनी ने इस ऑफर के साथ ही जानकारी दी है कि ग्राहकों को अब ऑनबोर्डिंग चार्ज नहीं देना होगा। वहीं, कंपनी ने जानकारी दी है कि एक्साइटेल का यह निर्णय नए ग्राहक की ऑनबोर्डिंग से जुड़ी चुनौतियों को कम कर देगा। Excitel की यह घोषणा उन लोगों के लिए काफी अच्छी हो सकती है जो नया ब्रॉडबैंड प्लान ढूंढ रहे हैं। वैसे भी आज अधिक से अधिक लोग घर बैठे पढ़ाई, काम और मनोरंजन के कारण फाइबर ब्रॉडबैंड पर स्विच कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Jio 5G आने से पहले Ambani की कंपनी को हुआ बहुत बड़ा फायदा, Airtel और Vi रह गई पीछे
नीचे देखें कंपनी के लेटेस्ट प्लान
अगर बात करें कंपनी के प्लान की तो इनकी तुलना में, JioFiber अपने 100 एमबीपीएस प्लान को उसी कीमत पर पेश करता है, जिस कीमत पर एक्साइटल का 100 एमबीपीएस प्लान (699 रुपये प्रति माह) है। हालांकि, JioFiber हर महीने डाटा लिमिट 3.3TB है, जबकि Excitel के प्लान अनलिमिटेड डाटा के साथ आते हैँ।























