70GB डाटा और 70 दिन वैलिडिटी के साथ आता है ये BSNL का धाकड़ प्लान

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पिटारे में ऐसे कई Recharge Plan हैं जो प्राइवेंट कंपनियों को कड़ी चुनौती देते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल (BSNL Best Recharge Plan) के ऐसे ही रिचार्ज की जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आपको 56 दिन या 60 दिन नहीं बल्कि पूरे 70 दिन की वैधता (70 Days Recharge Plan) मिलती है। वहीं, इस प्लान में BSNL Users को प्रतिदिन कॉलिंग व डाटा बेनेफिट प्राप्त होगा। आइए आगे आपको इस बीएसएनएल के इस पॉकेट फ्रेंडली प्लान की जानकारी देते हैं।

BSNL का 70 दिन वैधता वाला प्लान

BSNL के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 399 रुपये और रिचार्ज में पूरे 70 दिन की वैधता मिलती है। वहीं, दूसरी ओर इस कीमत में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को महज 28 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड करती है। लेकिन, बीएसएनएल यूजर्स को 70 दिन की वैलिडिटी देकर साबित कर रहा है कि कम कीमत में भी अच्छे बेनिफिट्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, BSNL के इस प्लान में सिर्फ ज्यादा वैलिडिटी ही नहीं बल्कि और भी कई लाभ मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL 4G Launch: आपके BSNL SIM में 4G नेटवर्क का सपोर्ट है या नहीं? ऐसे करें चेक

bsnl-70-days-plan

BSNL Rs 399 Recharge Plan

कंपनी के 399 रुपये के रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो ग्राहकों प्लान में 70 दिन तक डेली 1GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को 70GB डाटा मिलता है। वहीं, इसमें अनलिमिटिड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट्स का लाभ मिलता है।

Bsnl offer broadband plan rs 275 rupees get 75 days validity 300gb data

इतना ही नहीं प्लान में फ्री बीएसएनएल ट्यून्स और फ्री लोकधुन का लाभ भी दिया जा रहा है। ग्राहक इस प्लान को रिचार्ज करने के लिए BSNL App और कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहीं, प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए 18001801503 नंबर पर कॉल की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: 24,680 नए गांवों को मिलेगी BSNL 4G Services, लगेंगे सैकड़ों मोबाइल टॉवर! हुई 1.64 लाख करोड़ पैकेज की घोषणा

bsnl sim activate simple process

BSNL 4G लॉन्चिंग में होगी देरी

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल संभवत: अगले साल अपनी 4जी सेवाएं शुरू करेगा। बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क के प्रदर्शन को देखने की उम्मीद करने वाले सभी लोगों के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग (दूरसंचार विभाग) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उपकरणों (equipment) की खरीद में देरी के कारण बीएसएनएल इस साल 4जी लॉन्च नहीं कर पाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here