एक्सक्लूसिव: देखें Samsung galaxy A20s की फुल स्पेसिफिकेशन, जल्द होगा भारत में लॉन्च

Join Us icon

कुछ दिन पहले Samsung galaxy A30s और galaxy A50s को कोरिया में लॉन्च किया गया था। उसी वक्त से यह चर्चा होने लगी थी कि जल्द इन फोंस को भारत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही हाल में Samsung galaxy A20s को लेकर भी खबरें आई हैं। इस फोन को कल चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया था। वहीं आज 91मोबाइल्स को इस Samsung galaxy A20s की पूरी स्पेसिफिकेशन मिल गई है। हमें यह स्पेसिफिकेशन ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से मिली है जिसे हाल में कंपनी ने शेयर किया है। हालांकि फिलहाल इसमें प्राइस की जानकारी नहीं है।

Samsung galaxy A20s के स्पेसिफिकेशंस
Samsung galaxy A20s भारतीय बाजार में एक्सनोस 7884 चिपसेट पर उपलब्ध होगा। इस फोन में आपको 1.6गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। यह प्रोसेसर 14 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार किया गया है। इसके साथ ही हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इसमें 4जीबी की रैम मैमोरी मिलेगी। यह फोन एक ही मैमोरी ऑप्शन में होगा। इसके साथ स्टोरेज के लिए 64 की मैमोरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: 5 रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo Reno का 5G मॉडल, इसमें है 12GB रैम

Samsung galaxy A20s कल टेना पर लिस्ट हुआ था जिसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई थी लेकिन भारत में यह फोन 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट के साथ 4जी वोएलटीई मिलेगा। यहां सेंसर्स की भी जानकारी दी गई है। इसमें आपको लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमीटी सेंसर और एक्सेलेरो मीटर मिलेंगे। हालांकि इस स्पेसिफिकेशन शीट में अभी स्क्रीन साइज और कैमरे की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.49-इंच की डिसप्ले देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 18 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा 6000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy M30s

फोन में वाटर ड्रॉप नॉच है जिसे सैमसंग ने इनफिनिटी यू का नाम दिया गया है। जिस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को​ मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here