WhatsApp के मल्टी डिवाइस फीचर को लेकर आई ये नई जानकारी, मैसेज और कॉल होंगे एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड

Join Us icon

WhatsApp इन दिनों मल्टी डिवाइस यूज फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स अलग अलग प्लेटफॉर्म – WhatsApp Web, WhatsApp Desktop औप Portal पर बिना फोन कनेक्ट किए इंटरनेट की मदद से अपना व्हाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल कर पाएंगे। व्हाट्सऐप का यह फीचर अगले दो महीने में iOS और Android पर बीटा टेस्टर के लिए रोल आउट किया जाएगा। इस फीचर को लेकर Facebook के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने कंफर्म किया है कि मल्टी डिवाइस फीचर को इस्तेमाल किए जाने पर भेजे गए WhatsApp मैसेज और कॉल एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होंगे।

चार डिवाइसेस पर चला पाएंगे व्हाट्सऐप

इसके साथ ही, WhatsApp ने यह भी कंफर्म किया है कि व्हाट्सऐप के मल्टी डिवाइस फ़ीचर की मदद से यूज़र्स सिंगल अकाउंट को चार अलग अलग डिवाइसेस में एक फ़ोन नंबर के ज़रिए एक्सेस कर सकते हैं। WABetaInfo की रिपोर्ट की माने तो संभव है कि व्हाट्सऐप पर सेकेंड डिवाइस एड करने का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही लिंक किए मोबाइल डिवाइसेस के लिए लॉगआउट ऑप्शन पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा है कि मल्टी डिवाइस लॉग इन से दूसरे फोन एड करना संभव हो सकता है। यह भी पढ़ें : Vodafone Idea ने पेश किया 128 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, 28 दिन तक मिलेंगे कई बेनिफिट्स

इंटरनेट और रजिस्टर्ड नंबर की होगी ज़रूरत

व्हाट्सऐप के अपकमिंग मल्टी-डिवाइस फीचर के ज़रिए यूजर्स, लिंक किए गए डिवाइस में बिना मेन डिवाइस के व्हाट्सऐप एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि यूज़र्स को व्हाट्सऐप एक्सेस करने के लिए इंटरनेट और रजिस्टर्ड नंबर की ज़रूरत होगी। जैसा कि हम पहले आपको बता चुके हैं कि मल्टी डिवाइस फ़ीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूज़र्स एक साथ चार डिवाइस पर अकाउंट एक्सेस कर पाएंगे। यूज़र्स लिंक किए गए सभी डिवाइसेस से मैसेज, वॉइस नोट और वॉइस कॉल जैसे फ़ीचर इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन पुराने व्हाट्सऐप वर्जन वाले यूज़र्स को मैसेज और वॉइस कॉल नहीं की जा सकेगी।

लेटेस्ट वीडियो : देखें कैसा होगा अपकमिंग OnePlus Nord 2 का डिजाइन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here