
OPPO ने इस महीने की शुरूआत अपने नए स्मार्टफोन OPPO A55 के साथ की थी। ओपो ए55 भारत में 15,490 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जो MediaTek Helio G35, 50MP Rear व 16MP Selfie Camera तथा 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं अब 91मोबाइल्स को खबर मिली है कि कंपनी इस मोबाइल फोन के अपग्रेडेड वर्ज़न पर भी काम कर रही है जो आने वाले दिनों में OPPO A56 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
91मोबाइल्स को दरअसल ओपो ए56 5जी फोन की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज प्राप्त हुई है। इंडस्ट्री सोर्स के जरिये मिली जानकारी अनुसार ओपो कंपनी भारत में जल्द ही अपना नया 5जी फोन लॉन्च करने वाली है जो OPPO A56 नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट की जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन हमारी एक्सक्लूसिव खबर में आप फोन के बाजार में आने से पहले ही ओपो ए56 5जी की लुक, डिजाईन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स पा सकेंगे।

OPPO A56 5G Phone
प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो ए56 5जी फोन 6.52 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बनी होगी। स्क्रीन तीन साईड से जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे ही ओर चौड़ा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। यह ओपो फोन Cloud Smoke Blue, Wind Chime Purple और Soft Mist Black कलर में भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। इस फोन की थिकनेस 8.4एमएम और वज़न 189 ग्राम रहेगा। यह भी पढ़ें : 13MP कैमरा और Qualcomm प्रोसेसर के साथ आएगा JioPhone Next, इस दिन होगी पहली Sale!
ओपो ए56 5जी एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होगा जो कलरओरएस 11.1 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस ओपो मोबाइल फोन में मीडियाटेक का डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया जाएगा जो डुअल बैंड 5जी सपोर्ट करता है। इंडिया में यह ओपो मोबाइल 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिनमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद रहेगी। सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए OPPO A56 5G Phone में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रहेगी।





















