एक्सक्लूसिव: 11,990 रुपये में उपलब्ध होगा Vivo Y12, इसमें है ट्रिपल कैमरा और 5000 mAh बैटरी

Join Us icon

भारत में सबसे पहले 91मोबाइल्स ने खबर दी थी कि Vivo जल्द ही भारत में अपने नए वाई सीरीज के फोन पेश कर सकता है और इसके कुछ ही दिन बाद कंपनी ने Y17 को उतार दिया। इसके बाद हमने जानकारी दी ​थी कि जल्द ही Vivo Y15 और Y12 लॉन्च होने वाला है और कंपनी ने कुछ दिन बाद ही इन फोंस से भी पर्दा उठा दिया। हालांकि Y15 सेल के लिए उपलब्ध हो गया लेकिन Vivo Y12 के प्राइस और उपलब्धता के बारे में कंपनी ने अब तक कुछ नहीं बताया है। वहीं आज 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

हमें यह जानकारी Vivo ​मोबाइल फोन के डीलर्स से मिली है जिन्होंने बताया कि Vivo Y12 की शुरुआती कीमत 11,990 रुपये होगी और इस सप्ताह यह फोन सेल के लिए ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: Oppo ने दिखाया विश्व का पहला फोन जिसमें स्क्रीन के नीचे छुपा है कैमरा, देखें यह वीडियो

Vivo Y12 के स्पेसिफिकेशन पहले ही उजागर हो चुके हैं। भरतीय बाजार में यह फोन दो मॉडल में उपलब्ध होगा। एक मॉडल 4GB रैम केे साथ उपलब्ध होगा और इसमें आपको 32GB की मैमोरी मिलेगी। इसकी कीमत 11,990 रुपये होगी। वहीं दूसरा मॉडल 3GB रैम के साथ 64GB की मैमोरी में है और यह फोन 12,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे भी पढे़ं: एक्सक्लूसिव: शाओमी-सैमसंग के जवाब में एलजी ला रहा है कम कीमत में ट्रिपल कैमरे वाला फोन

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 6.35-इंच की एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं कंपन ने इसमें वाटर ड्रॉप नॉच दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला मीडियाटेक एमटी6762 हेलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। फोन में 2.0 ​गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरे के मामले में यह बेहद ही खास है। Vivo Y12 में भी ​ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 13-मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल के लिए दिया गया है। ​तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

वाई सीरीज के दूसरे फोन की तरह इसमें भी आपको बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है लेकिन रिवर्स चार्जिंग है जहां आप इस फोन से दूसरे डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे। फोन में डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here