फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स भी अब भारत में खरीद पाएंगे वेरिफाइड ब्लू टिक, यहां जानें कैसे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/Facebook-Instagram-blue-tick.jpg
Highlights

मेटा भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए पेड वेरिफिकेशन सर्विस ला रहा है। अब यूजर्स ‘Meta Verified’ खरीद सकते हैं जो कुछ सुविधाओं के साथ फेसबुक या इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक भी देगा। मेटा की यह नई सर्विस उन यूजर्स के लिए भी है जो पहले से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड हैं।

क्या है Meta Verified

Meta Verified (मेटा वेरिफाइड) से यूजर्स ब्लू टिक ले पाएंगे लेकिन इसके लिए उन्हें सरकारी आईडी के जरिए वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके साथ ही आपको प्रोएक्टिव अकाउंट मॉनीटरिंग भी मिलेगी। इसके साथ ही हेल्प और सपोर्ट के लिए कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा।

Instagram और Facebook में ब्लू टिक कैसे खरीदें

मेटा वेरिफाई भारत में पहले से उपलब्ध था, लेकिन तब केवल सेलेब्रिटी, आर्टिस्ट, नेता, पत्रकारों और दूसरे विशेष लोगों के अकाउंट वेरिफाई करता था। अब कोई भी यूजर्स मेटा वेरिफाइड खरीदकर अपना अकाउंट वेरिफाई करवा सकता है, जिससे वे सुनिश्चित कर पाएंगे कि उनके अकाउंट ऑथेंटिक हैं। इसकी मदद से फर्जी अकाउंट की पहचान करने में मदद मिलेगी, जो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आम बात है।