Fitbit Charge 5 भारत में कई दमदार फिटनेस फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Join Us icon

फिटनेस ट्रेकर Fitbit Charge 5 भारत में लॉन्च हो गया है। यह फिटनेस ट्रेकर भारत में पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Fitbit Charge 4 का सक्सेसर है। कंपनी ने लेटेस्ट Fitbit Charge 5 फिटनेस ट्रेकर में जो सबसे बड़ा अपग्रेड किया है वह AMOLED टचस्क्रीन है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल फिटबिट चार्ज 4 को ग्रेस्केल OLED पैनल के साथ पेश किया था।  Fitbit Charge 5 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफ़र करता है।

Fitbit Charge 5 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर

Fitbit Charge 5 फिटनेस ट्रेकर में 1.05-इंच का कलर AMOLED टचस्क्रीन मिलती है जिसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स और ऑलवेज ऑन मोड मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी डिस्प्ले दो गुनी चमकीली है। इसके साथ ही Charge 5 के बिल्ड की बात करें तो यह ग्लास, एल्यूमिनियम और रेजिन का है। इसके साथ ही फिटबिट में सिलिकन स्ट्रैप दिया गया है। Charge 5 वाटर रेजिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।

Fitbit Charge 5 के साथ कंपनी फिटबिट प्रीमियम के छह महीने का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है, जो रोज की तैयारी का स्कोर बताता है। यह फ़ीचर हार्ट रेट, स्लीप डाटा और फिटनेस थकान से मिले स्कोर के आधार पर बता सकता है कि यूजर का शरीर कसरत या आराम के लिए तैयार है या नहीं। इस स्कोर के आधार पर यूज़र को हाई इंटेनसिटी एक्सपीरियंस, योग या फिर आराम करने का सुझाव देता है।

Fitbit Charge 5

Fitbit Charge 5 को चार्ज होने में पूरे दो घंटे लगते हैं। एक बार चार्ज होने पर यह 7 दिनों का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Bluetooth, Google Fast Pair सपोर्ट, GPS, GLONASS, और NFC दिया गया है। इस में हेल्थ ट्रेकिंग फीचर- ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर, स्किन टेंप्रेचर, गोल बेस एक्सरसाइज मोड, ऑटोमैटिक एक्सरसाइज डिटेक्शन, रियल टाइम एक्टिव जोन मिनट ट्रैकिंग, ब्रीथ रेट, मैन्सुअल साइकल ट्रैकिंग, स्ट्रैस मैनेजमेंट, EDA स्कैनिंग दिए गए हैं।

इस स्मार्ट बैंड को Android 8.0 या उससे ऊपर के एंड्रॉयड डिवाइस और iOS 12.2 या उससे ऊपर के iOS डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें कस्टम वॉच फेस, नोटिफिकेशन्स, डू नॉट डिस्टर्ब मोड, स्मार्ट वेक अलार्म और कॉन्टेक्टलेस पेमेंट्स के लिए Fitbit Pay का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी Fitbit Charge 5 यूजर के लिए ECG ऐप भी लॉन्च करेगी। इसकी मदद से एट्रियल फाइब्रिलेशन के इलाज के लिए PDF रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है। यह भी पढ़ें : eBikeGo ने लॉन्च किया सबसे मजबूत इलेक्ट्रिक स्कूटर Rugged, कम कीमत में मिलेगी धांसू फीचर्स

Fitbit charge 5

Fitbit Charge 5 कीमत

Fitbit Charge 5 फिटनेस बेंड को भारत में 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह फिटनेस बेंड ग्रेफाइट, ब्लैक प्लेटिनियम, स्टील ब्लू और सॉफ्ट गोल्ड, लूनार व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस और रिपेयरिंग के लिए कंपनी ने बनाया ये खास प्लान

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here