
ओप्पो अगले महीने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा रहा है इसके तहत नया Oppo Find N5 होम मार्केट चीन में लॉन्च होगा। दरअसल इसे लेकर खुद ब्रांड के प्रोडक्ट मैनेजर ने एक टीजर जारी किया है। इसमें बताया गया है कि यह डिवाइस सबसे पतला फोन बनेगा। आइए, आगे आपको मोबाइल से जुड़ी खास जानकारी विस्तार से बताते हैं।
Oppo Find N5 टीजर डिटेल्स
- ओप्पो के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और वनप्लस के संस्थापक पीट लाउ के अनुसार, ओप्पो फाइंड एन5 दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा।
- मोबाइल की मोटाई का संकेत देने के लिए कंपनी ने इसकी तुलना एक पेंसिल से की है।
- यह दर्शाता है कि आगामी Oppo Find N5 अपनी अनफोल्ड अवस्था में एक पेंसिल से भी पतला होगा। स्मार्टफोन की मोटाई लगभग 7 मिमी बताई गई है।
- उम्मीद है कि Oppo Find N5 अनफोल्ड होने पर लगभग 4 मिमी और फोल्ड होने पर 10 मीटर से कम हो सकता है।
Oppo Find N5 की डिटेल्स (संभावित)
- ओपो फाइंड एन5 में टाइटेनियम बिल्ड होने की बात भी सामने आई है, जो बेहतर टिकाऊपन का संकेत देती है। फोन को लेकर अटकलें हैं कि यह IPX8 रेटिंग के साथ आएगा। वहीं, साल 2023 में लॉन्च होने वाले फाइंड एन3 में IP रेटिंग नहीं थी।
- आगामी Oppo Find N5 में लगभग 6,000mAh साइज की बैटरी दी जा सकती है। यह 80W या 100W फास्ट चार्जिंग और 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
- दमदार परफॉरमेंस के लिए मोबाइल में ब्रांड लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट दे सकता है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo Find N5 की इंटरनल स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है।
- डिवाइस के रियर कैमरा मॉड्यूल में OIS तकनीक वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
- फोन के एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 पर बेस्ड होने की उम्मीद है।
आखिर में आपको बताते चलें कि Oppo Find N5 को ग्लोबल लेवल पर भी लॉन्च किया जा सकता है। यह संभवतः कुछ दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों में आएगा। जबकि अमेरिका, यूरोप और भारत जैसे बाजारों में इसे OnePlus Open 2 के नाम से रीब्रांड किया जा सकता है।














