
रिलायंस जियो शुरू से ही नए प्लान के माध्यम से उपभोक्ताओं को लुभाता रहा है। यही वजह है कि कंपनी ने 170 दिन से भी कम समय में 10 करोड़ यूजर जोड़कर नया कीर्तिमान बना दिया। वहीं सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि नए यूजर जोड़ने के बाद आकर्षक प्लान से उन्हें अपने नेटवर्क पर रोके भी रखा। हाल में कंपनी द्वारा जियोफोन को पेश किया है यह भी नए यूजर जोड़ने की राह में एक नया कदम है। इतना ही नहीं जियोफोन के अलावा भी नए यूजर जोड़ने के लिए कंपनी बेहद ही आकर्षक प्लान ले कर आई है। कंपनी ने एक साथ कई प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें सबसे खास 310 रुपये वाला आॅफर हैं।
जियो द्वारा नए यूजर के लिए 310, 295 और 351 रुपये का प्लान आॅफर किया गया है। 310 रुपये वाले प्लान की वैधता तीन महीने की है और इसमें आपको हर रोज 1जीबी डाटा मिलेगा। अर्थात 84 दिनों में यह आॅफर सिर्फ नए यूजर के लिए हैं जो जियो की नई सिम खरीदेंगे। यदि आप किसी और नेटवर्क से पोर्ट कर के आते हैं तो भी यह आॅफर नहीं मिलेगा। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि आपको 99 का प्राइम मेंबरशिप लेने की भी जरूरत नहीं है। हालांकि आपको बता दूं कि जियो का यह आॅफर वैसे तो पूरे देश में है लेकिन हर शॉप पर उपलब्ध भी नहीं है। कंपनी ने किसी खास-खास स्टोर पर ही इसे उपलब्ध कराया है। हमें यह आॅफर दिल्ली नजफगढ़ स्थिति एक स्टोर से जानने को मिली। कंपनी ने कुछ प्राइम स्टोर सलेक्ट किए हैं वहीं से इसे एक्टिव किया जा सकता है। जियो वेबसाइट पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
तीन साल से पहले जियोफोन लौटाने पर जानें इस मुफ्त फोन की कितनी कीमत वसूलेगा रिलायंस
वहीं 295 रुपये वाले आॅफर्स की बात की जाए तो इस आॅफर की जानकारी कंपनी की साइट पर भी दी गई है। यह आॅफर नए यूजर के लिए है और इसमें आपको 28 दिन की वैधता के साथ हर रोज 1.2जीबी डाटा मिलेगा।
2,000 रुपये से भी कम में लॉन्च होगा एयरटेल 4जी वोएलटीई फोन, अक्टूबर के पहले सप्ताह में देगा दस्तक
इसी तरह 351 रुपये के प्लान में आपको 3जीबी डाटा दिया जा रहा है और इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। हालांकि कंपनी ने अपने वेबसाइट पर यह साफ नहीं किया है कि 3जीबी डाटा हर रोज मिलेगा या फिर महीने भर के लिए है। जैसे ही कुछ अपडेट आता है इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। जियो के प्लान यहां भी देख सकते हैं।
जैसा कि मालूम है जियो नेटवर्क पर कॉलिंग पूरी तरह से फ्री है। ऐसे में इन सभी प्लान के साथ आप मुफ्त कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा रोमिंग और एसएमएस भी मुफ्त होगी।
रिलायंस जियो की वेबसाइट पर हमें जियोफाई के लिए भी 38 रुपये का एक नया प्लान मिला। इस प्लान के तहत कंपनी 500एमबी डाटा मुहैया करा रही है। हालांकि पुराने जियो यूजर के लिए अभी भी वहीं प्लान एक्टिव हैं जिसे कंपनी ने जुलाई में लॉन्च किया था। उस दौरान कंपनी द्वारा 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के प्लान लॉन्च किए गए थे जिसमें सबसे ज्यादा 399 रुपये के प्लान के प्रति लोगों का रूझान देखने को मिला। पुराने प्लान की जानकारी यहां उपलब्ध है।





















