5,000mAh बैटरी वाले फोन के साथ ये कंपनी इंडिया में कर रही कमबैक, कीमत 6,000 रुपए से भी होगी कम

Join Us icon

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी जियोनी ने साल 2018 में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था। हालांकि, कंपनी ने पिछले मार्केट में वापसी की और कई मिड रेंज, एंट्री लेवल स्मार्टफोन और फीचर फोन पेश किए थे। वहीं, अब एक बार फिर कंपनी ग्लोबल मार्केट के बाद इंडियन मार्केट में कमबैक करने की कोशिश कर रही है। इस बार अपने नए बजट स्मार्टफोन को 26 अगस्त को लॉन्च करेगी, जिसका टीजर फ्लिपकार्ट पर आ गया है। इस टीजर से पुष्टी हुई है कि फोन की सेल भी फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी।

कंपनी इस नए फोन को Gionee Max के नाम से पेश करेगी। फोन में बड़ी बैटरी होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, कंपनी ने फोन में दी जाने वाली बैटरी को लेकर जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर के अनुसार फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं फोन में 5000mAh की बैटरी और कीमत 6,000 के आस-पास होगी, जिसकी पुष्टी प्लिपकार्ट के टीजर में की जा चुकी है। इसे भी पढ़ें: 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा यह फोन, एक बार के चार्ज में निकाल देगा महीना
ginoee-phone

Gionee Max को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 5,000mAh बैटरी के साथ फोन को पेश करेगी। हालांकि, यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस फोन को लेकर और कई जानकारी सामने आएंगी। इसे भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुए Realme C12 और Realme C15, कीमत सिर्फ से 8,999 रुपये से शुरू

बता दें कि कुछ समय पहले Gionee के एक आगामी फोन को 10,000एमएएच बैटरी के साथ चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया था। इस लिस्टिंग में फोन का नाम तो नहीं बताया गया था लेकिन उम्मीद है कि यह फोन जियोनी की ‘मैराथन सीरीज़’ में लॉन्च किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर बता दें कि साल 2015 में Marathon M5 नाम का फोन जियोनी ने लॉन्च किया था जिसमें 6,020एमएएच की बैटरी दी गई थी। वहीं Marathon M2017 नाम का भी एक फोन आया था जो 7,000एमएएच बैटरी से लैस था।

टेना पर इस फोन का मॉडल नंबर 20200418 बताया गया है। वेबसाइट पर खुलासा हुआ है कि यह आने वाली जियोनी स्मार्टफोन 10,000एमएएच बैटरी से लैस होगा। वहीं अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना पर इस डिवाईस को एंडरॉयड 7.1 नुगट से लैस दिखाया गया है। गौरतलब है कि यह एंडरॉयड काफी पुराना हो चुका है, लिहाजा ओएस में अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here