10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा यह फोन, एक बार के चार्ज में निकाल देगा महीना

Join Us icon

स्मार्टफोन बाजार में आज कल 4,000mAh से लेकर 5,000mAh तक की बैटरी वाले फोन आम हो चुके है। पिछले दिनों Samsung और Realme ने अपने नए फोन लॉन्च किए हैं जो 6,000mAh तक की बैटरी सपोर्ट करते हैं। ​ये फोन इस वक्त बाजार में मौजूद सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस है। लेकिन अब जल्द ही इस दोनों ब्रांड्स को टक्कर मिलने वाली है और वह भी कोई छोटी-मोटी नहीं ब​लकि तगड़ी टक्कर। सैमसंग, रियलमी समेत सभी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस ब्रांड्स को टक्कर देने आ रहा है 10,000mAh बैटरी वाला यह दमदार स्मार्टफोन।

अभी तक 10,000mAh बैटरी वाले पावरबैंक खरीदे जाते थे जो स्मार्टफोंस को चार्ज करते थे। लेकिन अब जल्द ही 10,000एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन भी बाजार में देखने को मिलेगा। इस स्मार्टफोन को लाने जा रही है एक वक्त भारत में हिट मानी जाने वाली टेक कंपनी Gionee. जियोनी इंडिया में एक सफल ब्रांड रह चुका है और इसके फोंस को लो बजट में धड़ल्ले से खरीदा गया है। Gionee अब एक बार फिर टेक मंच पर यू-टर्न मार रही है और एंट्री ले रही है 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के साथ

वेबसाइट पर लिस्ट

Gionee के इस आगामी 10,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन उम्मीद है कि यह फोन जियोनी की ‘मैराथन सीरीज़’ में लॉन्च किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर बता दें कि साल 2015 में Marathon M5 नाम का फोन जियोनी ने लॉन्च किया था जिसमें 6,020एमएएच की बैटरी दी गई थी। वहीं Marathon M2017 नाम का भी एक फोन आया था जो 7,000एमएएच बैटरी से लैस था।

Gionee 20200418 phone with 10000mah battery listed on tenaa

टेना पर इस फोन का मॉडल नंबर 20200418 बताया गया है। वेबसाइट पर खुलासा हुआ है कि यह आने वाली जियोनी स्मार्टफोन 10,000एमएएच बैटरी से लैस होगा। वहीं अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना पर इस डिवाईस को एंडरॉयड 7.1 नुगट से लैस दिखाया गया है। गौरतलब है कि यह एंडरॉयड काफी पुराना हो चुका है, लिहाजा ओएस में अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें : Micromax ला रहा है तीन नए Made In India फोन जो कम कीमत पर होंगे लॉन्च

जियोनी फोन को टेना पर तीन रैम वेरिएंट्स में दिखाया गया है जिनमें 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम मौजूद है। इसके साथ ही फोन में 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी के तीन स्टोरेज ऑप्शन भी दिए गए हैं। बहरहाल Gionee के इस आगामी फोन का नाम क्या होगा और यह भारत में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here