
मार्च के महीने में Poco ने ग्लोबल मार्केट में Poco F7 Pro और F7 Ultra को पेश किया था। ये दोनों फोंस क्रमश: Snapdragon 8 Gen 2 और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पावरफुल परफॉरमेंस देते हैं। वहीं, अब इस सीरीज में एक और डिवाइस Poco F7 भी जुड़ने वाला है, जिसे चीन में लॉन्च किए गए Redmi Turbo 4 Pro का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसके साथ ही लेटेस्ट अपडेट में यह एफसीसी प्लेटफार्म पर लिस्ट हुआ है। जिससे इसकी जल्द एंट्री संभव लगती है। आइए, आगे लिस्टिंग, खूबियों और संभावित कीमत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Poco F7 को मिला FCC सर्टिफिकेशन
- POCO F7 को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। इसका ग्लोबल वैरियंट, मॉडल नंबर 25053PC47G के साथ FCC (Federal Communications Commission) की वेबसाइट पर सर्टिफाई हो चुका है।
- फोन के भारतीय वैरियंट (25053PC47I) को पहले ही BIS (Bureau of Indian Standards) से सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इससे साफ है कि यह फोन जल्द ही भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
- FCC लिस्टिंग के मुताबिक, Poco F7 में मल्टीपल 5G बैंड्स का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें Wi-Fi 802.11ax/be, Bluetooth, और NFC सपोर्ट दिया जा सकता है।
- स्मार्टफोन में HyperOS 2.0 मिलने की बात सामने आई है। जो Android 15 पर आधारित होगा।
- लीक इमेज से इसके फ्रंट डिजाइन की भी पुष्टि हो चुकी है। जिसमें पंच होल लुक दिख रहा है।
Poco F7 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Poco F7 में 6.83-इंच की फ्लैट OLED LTPS स्क्रीन, 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: परफॉरमेंस के लिए नया Snapdragon 8s Gen 4 SoC मिल सकता है।
- बैटरी: ग्लोबल वर्जन में 6,550mAh बैटरी दी जा सकती है। जबकि भारतीय वर्जन में बड़ी 7,550mAh बैटरी मिलने की संभावना है। दोनों में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है।
- कैमरा: फोन के फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा और रियर में 50MP का OIS मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस लगाया जा सकता है।
- बॉडी और बिल्ड: डिवाइस में मेटल मिड-फ्रेम, IP68/IP69 रेटिंग के साथ दमदार ड्यूरेबिलिटी मिलने की उम्मीद है।
Poco F7 लॉन्च टाइमलाइन और कीमत (संभावित)
- अपकमिंग POCO F7 को मई या जून के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
- भारत में इसकी कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है।









