अब गूगल ढूढ़ेगा आपके लिए नौकरी, गूगल फॉर जाब्स फीचर की हुई घोषणा

अमेरिका के माउंटेन व्यू कैलफोर्निया में कल से गूगल के डेवलपर्स इवेंट गूगल आईओ की शुरुआत हुई है। जहां कंपनी ने कई बड़ी घोषणाएं की है। हालांकि तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट का मुख्य आकर्षण गूगल का नया आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड ओ है लेकिन कंपनी की एक और घोषणा ने भी लोगों का खासा आकर्षित किया है और वह घोषणा है गूगल जॉब की।
गूगल का कल का इवेंट लगभग दो घंटे का था और कंपनी ने इस दौरान चिकित्सा और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बताया कि गूगल अब लोगों के लिए नौकरी ढूढ़ने का भी कार्य करेगा। कंपनी एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है जिसके माध्यम से नौकरी खोजने वाले को नौकरी देने वालों से मिलाया जाएगा।
आ गया एंडरॉयड का लेटेस्ट संस्करण जानें कैसे करें फोन में इंस्टॉल
इसके लिए पिचाई द्वारा गूगल जॉब्स प्रोजेक्ट की घोषण की गई। गूगल फॉर जाब्स, जॉब की तलाश करने वालों के लिए बहुत ही बड़ा प्लेटफॉर्म होगा। जानकारी के अनुसार गूगल सर्च में ही जॉब सर्चिंग टूल्स को इनेबल किया जाएगा। अगर आप गूगल पर जॉब्स सर्च करेंगे तो रिच कार्ड्स आपके सामने वही परोसेगा जिसकी आपको तलाश है।
जज्बे को सलाम: विश्व का सबसे हल्का सैटेलाइट बनाकर 18 साल के इस भारतीय ने रचा इतिहास
खास बात यह कही जा सकती है कि इसके लिए गूगल ने विश्व प्रमुख जॉब साइट लिंक्डइन से भी समझौता किया है। हालांकि गूगल फॉर जॉब्स के बारे में पिचाई ने आगे कहा कि फिलहाल यह फीचर सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध होगा लेकिन जल्द ही विश्व के अन्य देशों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।
गौरतबल है कि गूगल विश्व की सबसे बड़ी सर्च इंजन है और कंपनी के पास ढेर सार डाटा है। ऐसे में गूगल फॉर जॉब्स फीचर लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। वहीं भारत जैसे देश के लिए यह सेवा और भी फायदेमंद है छोटे शहरों और गांव के लोग भी आसानी से इंटरनेट पर जॉब ढूढ़ सकेंगे।