Google ने भी लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल फोन, देखें कैसा है डिजाईन और कितना है प्राइस

Join Us icon
Highlights

  • यह गूगल का पहला मुड़ने वाला फोन है।
  • Pixel Fold इंडिया में नहीं बिकेगा।
  • इसमें कुल 5 कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं।

Google I/O के मंच से तीन नए पिक्सल डिवाईस लॉन्च हुए हैं। इनमें Pixel 7A स्मार्टफोन, Pixel Fold फोल्डेबल मोबाइल तथा Pixel Tablet शामिल है। पिक्सल 7ए भारतीय बाजार में उपलब्ध हो चुका है जिसकी डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। आगे हमने गूगल के पहले फोल्डेबल फोन की पूरी जानकारी दी है।

Google Pixel Fold का डिजाईन कैसा है

  • यह मोबाइल डायरी की तरह खुलता है। इसमें वर्टिकल हिंज दिया गया है जिससे अनफोल्ड होकर टैबलेट की शेप ले लेता है।
  • अनफोल्ड होने के बाद फोन की सेकेंडरी स्क्रीन सामने आती है जिसके चारों ओर एक समान बेजल्स मौजूद हैं। अनफोल्ड होने पर यह फोन से टैबलेट में तब्दील हो जाता है।
  • फोन फोल्ड करने के बाद प्राइमरी स्क्रीन सामने आती है। यह पंच-होल स्टाईल डिस्प्ले है जिसके चारों ओर बेहद ही नैरो बेजल्स मौजूद हैं।
  • फोन फोल्ड करने पर 6:5 आस्पेक्ट रेशियो आता है तथा अनफोल्ड करने पर यह रेशियो 17.4:9 हो जाता है।
  • https://community.oneplus.com/thread/1311878789566824453

  • प्राइमरी स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है और ऐसा ही कैमरा लेंस सेकेंडरी स्क्रीन के उपरी दाईं ओर मौजूद बेजल पर लगाया गया है।
  • फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जो उपरी ओर हॉरिजॉन्टल शेप में फिट किया गया है। यह पैनल से हल्का बाहर उठा हुआ है।
  • रियर कैमरा सेटअप में तीन लेंस के साथ एक एलईडी लाईट तथा एक राउंट शेप स्पीकर भी साथ में मौजूद है। बैक पैनल पर Google ब्रांडिंग दी गई है।
  • Pixel Fold के उपरी बाईं ओर स्पीकर ग्रिल दी गई है। वॉल्यूम रॉकर तथा पावर बटन फोन के राईट पैनल पर दिए गए हैं।
  • यूएसबी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल फोन के राईट साइड वाले लोवर पैनल पर मौजूद है तथा लेफ्ट साइड पर सिम स्लॉट दिया गया है।
  • Google Pixel Fold फोन की स्पेसिफिकेशन्स कैसी हैं

    गूगल पिक्सल फोल्ड की स्क्रीन

  • 5.8″ Primary display
  • 7.6″ Secondary display
  • फोन 2092 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.8 इंच की फुलएचडी+ प्राइमरी स्क्रीन दी गई है तथा सेकेंडरी डिस्प्ले 7.6 इंच की है जो 2208 x 1840 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। दोनों स्क्रीन ओएलईडी पैनल वाली हैं जिनपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

    google first foldable phone pixel fold design specification and price

    गूगल पिक्सल फोल्ड का प्रोसेसर

  • Tensor G2
  • Titan M2
  • गूगल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को कंपनी के ही Tensor G2 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा है जो Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करता है। यह फोन एंडरॉयड 13 ओएस के साथ लॉन्च हुआ है। पिक्सल फोल्ड LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है।

    गूगल पिक्सल फोल्ड का सेल्फी कैमरा

  • 9.5MP Primary Selfie camera
  • 8MP Secondary Selfie camera
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन की प्राइमरी तथा सेकेंडरी दोनों स्क्रीन पर कैमरा लेंस दिया गया है। बाहरी डिस्प्ले पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 9.5 मेगापिक्सल लेंस मौजूद है जो 84° एफओवी सपोर्ट करता है। वहीं फोन को अनफोल्ड करने के बाद सामने आने वाली स्क्रीन पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है।

    pixle-fold-feature

    गूगल पिक्सल फोल्ड का बैक कैमरा

  • 48MP Quad PD
  • 10.8MP ultrawide
  • 10.8MP telephoto
  • फोन के रियर पैनल पर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इनमें ओआईएस फीचर से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस मौजूद है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 10.8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/3.06 अपर्चर वाले 10.8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

    गूगल पिक्सल फोल्ड की बैटरी और चार्जिंग

  • 4,821mAh Battery
  • 30W Fast Charging
  • wireless charging
  • पावर बैकअप के लिए Pixel Fold में 4,821एमएएच बैटरी दी गई है कंपनी के दावेनुसार फुल यूज़ में 24 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखती है। यह मोबाइल फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है तथा साथ ही गूगल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को वायरलेस चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है।

    pixel-fold-camera

    गूगल पिक्सल फोल्ड का प्राइस कितना है

    Google Pixel Fold 12जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256जीबी तथा 512जीबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 1,799 यूएस डॉलर से शुरू होती है जो 1,47,000 रुपये के करीब है। यह फोल्डबेल फोन पश्चि​मी देशों में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा कंपनी इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च नहीं करने वाली है।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here