गूगल पिक्सल एक्सएल पर मिल रही है 33,000 रुपये तक की छूट, जानें कहां से खरीदें

Join Us icon
Photo Credit : naina.co

इंटरनेट ब्राउजर हो या एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम, हर ओर गूगल का बोलबाला है। पिक्सल फोन के जरिये स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने के बाद गूगल अपने तकनीक में लगातार काम कर रहा है। एक ओर जहां यह खबर है कि इस साल गूगल तीन और पिक्सल फोन लॉन्च करने वाली है, वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल एक्सएल की खरीद पर 33,000 रुपये तक की डिस्काउंट दिया जा रहा है।

जून में लॉन्च होगा वनप्लस 5

बेहतरीन फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस गूगल पिक्सल एक्सएल को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिस्ट किया गया है। एक ओर जहां इस फोन की कीमत 67,000 रुपये लिस्ट की गई है, वहीं फ्लिपकार्ट द्वारा दिए जा रहे डिस्काउंट के बाद इसे महज़ 34,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Photo Credit : naina.co
Photo Credit : naina.co

4जीबी रैम तथा 32जीबी स्टोरेज़ वाले गूगल पिक्सल एक्सएल के क्वॉइट ब्लैक वेरिएंट की सेल पर फ्लिपकार्ट की ओर से किसी भी बैंक के किसी भी कार्ड पर फ्लैट 13,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही शॉपिंग साइट ने इस फोन की सेल पर एक्सचेंज आॅफर भी रखा हुआ है,​ जिसमें 20,000 रुपये तक का कैशबैक शामिल है।

10,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन स्मार्टफोन जो हैं स्टूडेंट्स के लिए खास

इस हिसाब से फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल एक्सएल की सेल पर 13,000 रुपये तथा उसके उपर 20,000 रुपये की छूट प्राप्त हो रही है। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं यदि आप एक्सिस बैंक का बज़ क्रेडिट कार्ड रखते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।

इस ​डील के साथ गूगल पिक्सल एक्सएल खरीदने के लिए यहां क्लिक करें