Google Pixel 4 में होगा मोशन सेंस फीचर और फेस अनलॉक, कंपनी ने किया कन्फर्म

Join Us icon

Google ने इसी साल अपनी Pixel सीरीज के अंदर दो सस्ते स्मार्टफोन्स Pixel 3a और Pixel 3a XL को लॉन्च किया था। यह दोनों ही स्मार्टफोन Pixel 3 और Pixel 3 XL के डाउनग्रेडिड वर्ज़न हैं जो मीड बजट में उतारे गए थे। वहीं, अब कंपनी इस साल Pixel 4 और Pixel 4 XL को लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसे लेकर कंपनी ने पहले की कंफर्म कर दिया है।

वहीं, कंपनी अब इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन्स को ऑफिशियल तौर पर टीज करने लगी है। कंपनी ने अब इस डिवाइस का एक रेंडर पोस्ट किया है, जिससे डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स कन्फर्म हुए हैं। Pixel 4 स्मार्टफोन चौकोर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। वहीं, सोमवार को गूगल ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म किया कि Pixel 4 में दो मोशन सेंस और फेस अनलॉक देखने को मिलेंगे।

बता दें कि दोनों ही फीचर्स पिक्सल डिवाइस में पहली बार देखने को मिलेंगे। इन फीचर्स को लेकर गूगल का कहना है कि कंपनी लंबे समय से इनपर काम कर रही है, जिसे अब तक ‘Soli’ प्रॉजेक्ट कहा गया। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 4 XL के डिजाईन का हुआ खुलासा, फोन की वीडियो हुई लीक

मोशन सेंस से जुड़ा फीचर पहले सोनी एरिक्सन फोन्स में भी देखा जा चुका है। गूगल की नई टेक्नॉलजी की मदद से यूजर्स अपना फोन बिना इसे टच किए ऑपरेट कर पाएंगे। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि Pixel 4 सोली के साथ आने वाला पहला डिवाइस है, जो नया मोशन सेंस फीचर लाएगा। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स गाने बदलने, अलार्म बंद करने और फोन कॉल साइलेंट करने जैसे काम सिर्फ अपने हाथ के इशारे से कर सकेंगे इसे भी पढ़ें: डुअल कैमरा और इस अलग डिजाइन के साथ आएगा Google Pixel 4, कंपनी ने किया कंफर्म

स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 4 XL की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करेगा। Pixel 4 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए व लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड क्यू पर पेश किए जाएगे। कंपनी की ओर से हालांकि Google Pixel 4 और Google Pixel 4 XL को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों इनकी लॉन्च डेट सामने आ जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here