
Google ने पिछले महीने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए टेक जगत में मिड बजट पिक्सल फोन को लाते हुए Google Pixel 4a लॉन्च किया था। ग्लोबल मार्केट फोन को लॉन्च करने के साथ ही गूगल ने यह घोषणा भी की थी कि जल्द ही दो और नए पिक्सल फोन भी लाए जाएंगे जो Google Pixel 4a 5G और Google Pixel 5 नाम के साथ बाजार में एंट्री लेंगे। वहीं गूगल ने अब आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 30 सितंबर को अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है।
Google ने लॉन्च इन्वाईट शेयर करते हुए बताया है कि कपंनी आने वाली 30 सितंबर को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है। इस मंच से कंपनी के नए पिक्सल फोन व अन्य प्रोडक्ट्स पेश किए जाएंगे। गूगल का यह ईवेंट ऑनलाइन तरीके से ही प्रसारित किया जाएगा जो भारतीय समयानुसार रात को 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। यह एक वर्चुअल ईवेंट होगा जिसे अपने मोबाइल पर ही लाईव देखा जा सकेगा।
गूगल ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि 30 सितंबर को आयोजित होने वाले इस ईवेंट में कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दिन Google Pixel 5 स्मार्टफोन और इसके साथ ही नया Chromecast तथा नया nest speaker भी पेश किया जा सकता है। बता दें कि Pixel 5 स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा और यह फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है।
Google Pixel 4a
गूगल पिक्सल 4ए के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.81 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। Google Pixel 4a में आलवेज़ ऑन डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर और 443पीपीआई सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : 22 सितंबर को है Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकता है Nokia 3.4, Nokia 7.3 और Nokia 9.3 PureView
Google Pixel 4a को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6 जीबी जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन प्रीलोडेड गूगल असिस्टेंट के साथ आता है जिसके साथ ही लाईव कैपशन सपोर्ट और रियल टाईम ट्रांसस्क्रीप्ट जैसे फीचर्स भी गूगल पिक्सल 4ए में दिए गए हैं।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Google Pixel 4a का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो एचडीआर+, पोर्टरेट मोड, नाईट साईट, ओआईएस और वीडियो स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर्स से लैस है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : POCO X3 इंडिया में हो सकता है 22 सितंबर को लॉन्च, यह होगी कीमत
Google Pixel 4a को 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है जिसके साथ ही फोन में एनएफसी, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी जैसे फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,140एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। गूगल पिक्सल 4ए को जेट ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत $349 डॉलर यानि तकरीबन 26,300 रुपये है। वहीं फोन की इंडियन कीमत सामने आने में अभी वक्त है।



















