Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro का कुछ ऐसा होगा लुक, जानें नए डिजाइन में क्या होगा खास

Join Us icon

Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन जल्द लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च से पहले गूगल के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन का रेंडर लीक हुए हैं, जिनमें नया डिज़ाइन देखने को मिल रहा है। पॉपुलर टिपस्टर जॉन प्रोसर ने ये इमेज शेयर किए हैं जो इससे Apple से जुड़े लीक शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने गूगल के अपकमिंग पिक्सल स्मार्टफोन के बारे में एक्सक्लुसिव जानकारी शेयर की है। जॉन प्रोसेसर ने अपने यूट्यूब चैनल फ़्रंट पेज टेक पर Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन शेयर किए हैं। इन डिजाइन को उन्होंने Ian Zelbo (@RendersbyIan) के साथ मिलकर शेयर किया है। इन इमेज से गूगल के अपकमिंग पिक्सल स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन के बारे में जानकारी मिलती है। इस स्मार्टफ़ोन के बैक में यूनिक कैमरा ब्रिज देखने को मिलता है। यह फ़ोन कंपनी के पहले लॉन्च किए पिक्सल स्मार्टफोन की तरह डुअल टोन फ़िनिश के साथ पेश किया जा सकता है।

Google इस साल Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इस साल कंपनी “XL” मॉडल को लॉन्च नहीं करेगी। गूगल के ये दो स्मार्टफ़ोन लुक में एक जैसे हैं लेकिन इनके साइज़ और फ़ीचर अलग अलग हो सकते हैं। माना जा रहा है कि Pixel 6 स्मार्टफोन छोटा होगा और इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं Pixel 6 Pro स्मार्टफोन बड़ा होगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फ़ोन के बैक में नया कैमरा ब्रिज दिया जाएगा। इसके साथ ही डुअल टोन फ़िनिश दिया जाएगा जिसमें ऊपर ऑरेंज और व्हाइट बॉटल में पीच कलर है जो कैमरा मॉड्यूल से अलग होता है। यह भी पढ़ें : Amazon से ऑर्डर किया माउथवॉश, डिब्बा खोला तो निकला Redmi Note 10 और फिर…

फ्रंट कैमरा की बात करें तो Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में सेंटर पंच होल कैमरा कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में इन-डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया जाएगा। रेंडर्स में गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन में बैजल काफी कम दिखाई दे रहे हैं, लेकिन एक्चुअल फोन में नोटिसेबल बॉर्डर दिखाई दे सकते हैं। यह भी पढ़ें : पुराने फोन से नए SmartPhone में ऐसे करें कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर, ये रहा सबसे सिंपल तरीका


ये रेंडर्स अपकमिंग Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन के बारे में पहला लुक शेयर करते हैं। हालांकि इन डिजाइन को लेकर यह कहना मुश्किल है कि एक्चुअल स्मार्टफोन ऐसे ही डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे। Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात तो फिलहाल इसे लेकर ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ख़बरों की माने तो गूगल ने अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के लिए सैमसंग के साथ मिलकर प्रोसेसर तैयार किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here