Google Pixel 6 सीरीज़ में होगा ये खास फीचर, गलती से पोस्ट हुई तस्वीर!

Join Us icon

Google की नेक्सट Pixel जनरेशन के फोन को लेकर खबरें आने शुरु हो चुकी हैं। गूगल पिक्सल 6 सीरीज़ के तहत Google Pixel 6 Pro और Pixel 6 स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। इन दोनों फोन के रेंडर्स और कई स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक के माध्यम से सामने आ चुके हैं। वहीं, अब पिक्सल 6 सीरीज़ के ‘इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर’ की पहली झलक देखने को मिली है, जिसे गलती से ट्विटर पर साझा किया गया था। Google के एंडरॉयड डिविज़न के प्रमुख Hiroshi Lockheimer ने अपने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट की तस्वीर साझा की थी। इस स्क्रीनशॉट में लॉक-स्क्रीन में ‘इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट’ सेंसर आइकन को देखने को मिला था।

Google Pixel 6 सीरीज़ में होगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

हालांकि, कुछ समय बाद ही Hiroshi Lockheimer ने इन तस्वीर को डिलीट कर दिया गया। लेकिन पोस्ट डिलीट करने से XDADevelopers के एडिटर-इन चीफ Mishaal Rahman द्वारा इस पोस्ट को रिपोस्ट कर दिया गया था। इसे भी पढ़ें: Google Pixel Buds A रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे कई शानदार फीचर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

कुछ समय पहले गूगल की इस सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे जानकारी सामने आई थी कि गूगल के इस स्मार्टफोन में Samsung GN1 वाइड कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग का GN1 नया 50MP पिक्सल बाइंड सेंसर जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस के साथ आता है।

Pixel 6 में होगा सैमसंग का 5G मॉडेम

Android 12 beta कोड्स की जांच से यह भी पता चलता है कि गूगल के इस फोन में Samsung Exynos 5123 मॉडेम दिया जाएगा। बता दें कि गूगल का यह स्मार्टफोन कस्टम Google Tensor चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें 5G कनेक्टिविटी के लिए Samsung 5G मॉडेम दिया जाएगा। यह मॉडेम सैमसंग ने इससे पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दिया था।Exynos 5123 एक 5G मॉडेम है जो Sub-6 और mmWave दोनों कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Google ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेंगे Pixel 5 और Pixel 4a 5G स्मार्टफोन्स, जानें क्या है कारण

फिलहाल अभी तक जो जानकारी मिल रही है उनके मुताबिक Google Pixel 6 सीरीज भारत में लॉन्च नहीं होगी। ये स्मार्टफोन यूनीक डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे जिसमें हॉरिजेंटर रियर कैमरा बार दिया जाएगा। Google Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का 90Hz AMOLED डिस्प्ले होगा। वहीं Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में 6.7-inch QHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here