
Google इस साल का आखिर तक अफने फ्लैगशिप पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर सकता है। उम्मीद है कि इस सीरीज के अंदर Pixel 8 और Pixel 8 Pro को शामिल किया जाएगा। वहीं, अब 91Mobiles को टिप्सटर Kuba Wojciechowski ने एक्सक्लूसिव तौर पर Pixel 8 Pro की वीडियो को शेयर किया है, जिसमें फोन का फुल डिजाइन दिखाया गया है।
Google Pixel 8 Pro डिजाइन डिटेल
- Pixel 8 Pro को Pixel 7 Pro की तरह पंच-होल फ्रंट कैमरे के साथ देखा जाता है।
- पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं लेकिन इस बार गूगल ने तीनों सेंसर को गोली के आकार के मॉड्यूल के अंदर क्लब किया है।
- कैमरा मॉड्यूल को रखने वाला मेटल फ्रेम भी Pixel 7 Pro जैसा ही दिखता है।
- आप नीचे फोन के डिजाइन की एक्सक्लूसिव वीडियो देख सकते हैं।
Google Pixel 8 Pro में होगा थर्मामीटर सेंसर
ऊपर वीडियो में साफ तौर पर दिखाया गया है कि Pixel 8 Pro में बिल्ट-इन थर्मामीटर कैसे काम करता है। इस फोन में पीछे एलईडी फ्लैश के ठीक नीचे एक नया सेंसर लगा होगा। यह एक समर्पित इन्फ्रारेड थर्मामीटर सेंसर है जिसका उपयोग आपके शरीर के तापमान को मापने के लिए किया जाएगा।
आपको Pixel 8 Pro के सेंसर को जितना हो सके अपने माथे के करीब लाना होगा लेकिन यह आपकी स्किन को नहीं छूना चाहिए। फिर आप स्टार्ट बटन पर टैप कर वाइब्रेट होने तक का इंतजार करना होगा।
बता दें कि बिल्ट-इन थर्मामीटर केवल Pixel 8 Pro पर उपलब्ध होगा क्योंकि इसमें सेंसर की आवश्यकता होती है। शरीर के तापमान को मापने के अलावा, पिक्सल 8 प्रो वस्तुओं के तापमान को भी मापने में सक्षम होगा।
Google Pixel 8 Pro लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन (संभावित)
माना जा रहा है कि इस साल अक्टूबर में Google Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा आइए आगे आपको Pixel 8 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
- इस फोन में सैमसंगण 50MP ISOCELL GN2 कैमरा सेंसर होगा, जिसका साइज 1/1.12-इंच का होगा।
- इसके अलावा Google Pixel 8 Pro में 6.52-इंच का डिसप्ले होगा।
- फोन में नया प्रोसेसर होगा, जिसका कोडनेम ‘Zuma’ होगा जो कि Tensor G3 हो सकता है।












