
गूगल अपनी पिक्सल सीरीज में जल्द ही एक नया अपग्रेड कर सकती है। चर्चा है कि कंपनी आने वाले दिनों में ‘पिक्सल 8’ सीरीज पेश कर सकती है जिसके तहत Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोंस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया लीक सामने आया है जिसमें प्रो मॉडल की स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है।
Google Pixel 8 Pro लीक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से Google Pixel 8 Pro की जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। इसमें यूजर्स को पहले की Google Pixel 7 सीरीज से भी अधिक बेहतर फीचर्स की पेशकश मिल सकती है।
Google Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: डिवाइस के लिए फीचर्स स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का सैमसंग OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले पर 2992 × 1344 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स ब्राइटनेस, 490 पीपीआई सपोर्ट भी हो सकता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी गूगल Tensor G3 चिपसेट दे सकती है।
- कैमरा: फोन के कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। जिसमें 50MP GN2 प्राइमरी लेंस, 64MP IMX787 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस हो सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में इसमें 4,950एमएएच बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 27W फास्ट चार्जिंग, 23W वायरलेस और 12W Qi चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड 14 पर लॉन्च किया जा सकता है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वाईफाई 7, टेम्परेचर सेंसर, ब्लूटूथ, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।












