
दुनिया की दिग्गज टेक ब्रांड गूगल इस साल भी अपने फ्लैगशिप मोबाइल्स बाजार में उतार सकती है। इसमें पिक्सेल सीरीज के तहत Google Pixel 9 और Google Pixel 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि अभी पेश होने की तारीख या अन्य कोई डिटेल आधिकारिक नहीं है इससे पहले ही माय स्मार्ट प्राइस और ऑनलीक्स ने प्रो मॉडल के 5K रेंडर सहित 360 डिग्री वीडियो शेयर किया है। आइए, आगे आपको गूगल पिक्सल 9 प्रो लीक के बारे में डिटेल देते हैं।
Google Pixel 9 Pro रेंडर्स
- लीक रेंडर्स के अनुसार गूगल पिक्सल 9 प्रो डिवाइस में पंच होल कट आउट डिजाइन मिल सकता है।
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस का डिस्प्ले पतले बेजेल्स के साथ देखा गया है।
- डिवाइस में फ्लैट फ्रेम लगाई जा सकती है, फोन के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
- डिवाइस के नीचे की तरफ यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, सिम ट्रे जैसे ऑप्शंस देखे जा सकते हैं।
- बताया गया है कि फोन के टॉप पर mmWave एंटीना और माइक्रोफोन दिया जा सकता है।
- फोन के डाइमेंशन की बात करें तो यह 162.7 x 76.6 x 8.5 mm का हो सकता है।
- रेंडर्स से यह भी संकेत मिलता है कि Google Pixel 9 Pro स्मार्टफोन को रियर कैमरा के लिए नया डिजाइन दिया जा सकता है।
Google Pixel 9 Pro 360 डिग्री वीडियो
- Google Pixel 9 Pro फोन के डिस्प्ले साइज की बात करें तो यह 6.5 इंच के फ्लैट पैनल के साथ आने की उम्मीद है।
- फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
- फिलहाल जो रेंडर सामने आए हैं उनके अनुसार Google Pixel 9 Pro वेरिएबल एपर्चर सपोर्ट कर सकता है।
- बता दें कि अब तक है फोन की इतनी ही जानकारी सामने आई है, जबकि उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में और भी डिटेल्स शेयर की जा सकती है।













