Google Pixel 9 Pro vs Apple iPhone 16 Pro बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी में है दम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/Google-Pixel-9-Pro-vs-Apple-iPhone-16-Pro-battery-comparison-hindi.jpg

Google Pixel 9 Pro औपर Apple iPhone 16 Pro के बीच बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर कड़ी टक्कर है। बैटरी टेस्टिंग के बाद देखा गया कि iPhone 16 Pro थोड़ा आगे निकल जाता है, खासकर YouTube स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान बैटरी ड्रॉप के मामले में। हालांकि Pixel 9 Pro में तेज चार्जिंग स्पीड है, जो इसे एक फायदा देती है।

Pixel 9 Pro में 4700mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और 21W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी ओर, iPhone 16 Pro की बैटरी क्षमता 3582mAh है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि Pixel 9 Pro की बैटरी का साइज बड़ी है, लेकिन iPhone 16 Pro अपनी बेहतरीन ऑप्टिमाइजेशन के कारण लगभग बराबरी का परफॉर्मेंस देता है।

दोनों फोन को विभिन्न बेंचमार्क पर टेस्ट्स किया गया, जिनमें PCMark बैटरी टेस्ट (बैटरी लाइफ का सिमुलेशन), YouTube स्ट्रीमिंग (30 मिनट के बाद बैटरी ड्रेन), गेमिंग (90 मिनट के बाद बैटरी ड्रेन) और चार्जिंग स्पीड (20-100% चार्ज होने का समय)।

नोट: चूंकि PCMark बैटरी टेस्ट iPhone 16 Pro पर ठीक से नहीं चला, इसलिए इसकी YouTube लूप टेस्ट से वीडियो प्लेबैक टाइम का मूल्यांकन किया गया। इन सभी टेस्ट से दोनों फोन्स के बीच में बैटरी परफॉर्मेंस के अंतर को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है, जहां iPhone 16 Pro कुछ क्षेत्रों में आगे है, वहीं Pixel 9 Pro फास्ट चार्जिंग के मामले में बढ़त बनाए रखता है।

Google Pixel 9 Pro Apple iPhone 16 Pro
Battery benchmark 11 hours, 54 minutes (PCMark) 5 hours, 58 minutes (YouTube loop)
YouTube streaming (30 mins) 5 percent drop 2 percent drop
Gaming test (90 mins) 24 percent drop 22 percent drop
Charging speed 76 minutes 94 minutes

निष्कर्ष

बैटरी बेंचमार्क: चूंकि दोनों फोनों के लिए कोई सामान्य परीक्षण नहीं किया गया, इसलिए इस राउंड को अंतिम निर्णय में शामिल नहीं किया जाएगा। परिणाम आपको दोनों फोनों की बैटरी परफॉर्मेंस के बारे में सामान्य जानकारी देने के लिए जोड़े गए हैं।

YouTube स्ट्रीमिंग: हमने दोनों फोनों पर समान ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर एक समान 30-मिनट का YouTube वीडियो चलाया ताकि उनकी बैटरी ड्रेन का पता लगाया जा सके। टेस्ट के अंत में Pixel 9 Pro ने iPhone 16 Pro की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक बैटरी ड्रेन दिखाई, जबकि iPhone 16 Pro ने केवल 2 प्रतिशत ड्रेन दिखाया।

गेमिंग टेस्ट: गेमिंग टेस्ट के लिए हमने दोनों फोनों पर समान ग्राफिकल सेटिंग्स पर 30 मिनट तक BGMI, COD: Mobile और Real Racing 3 खेला। अंत में Pixel 9 Pro की कुल बैटरी ड्रेन 24 प्रतिशत थी, जबकि iPhone 16 Pro के लिए यह 22 प्रतिशत रही।

चार्जिंग टाइम: चूंकि दोनों फोनों के साथ कोई चार्जर नहीं आया है। हमने प्रत्येक फोन की बैटरी को 20 प्रतिशत से पूरी तरह से चार्ज करने में लगने वाले समय का पता लगाने के लिए समान PD चार्जर का उपयोग किया। Pixel 9 Pro ने पूरी तरह से चार्ज होने में केवल 76 मिनट लिए, जबकि iPhone 16 Pro को पूरा चार्ज करने में लगभग 94 मिनट लगे।

इन टेस्ट के आधार पर iPhone 16 Pro रियल बैटरी परफॉर्मेंस में Pixel 9 Pro पर थोड़ा आगे है। यह YouTube स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान कम बैटरी ड्रेन दिखाता है, जिससे यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बनता है जो अक्सर अपने स्मार्टफोन पर वीडियो देखते हैं या गेम खेलते हैं।