Google Pixel 9a का हैंड्स-ऑन वीडियो ऑनलाइन हुआ लीक, देखें कैसा है लुक

Join Us icon
Highlights

  • हैंड्स-ऑन वीडियो में Pixel 9a को Obsidian रंग में दिखाया गया है।
  • फोन का बैक पैनल फ्लैट नजर आ रहा है, जो इसे Pixel 9 Series के फ्लैगशिप मॉडल्स से अलग बनाता है।
  • Google Pixel 9a के 26 मार्च से स्टोर्स में उपलब्ध होने की अफवाह है।

Google की Pixel सीरीज में आगामी मॉडल Pixel 9a आ सकता है। अफवाहों के मुताबिक, यह फोन 19 मार्च को लॉन्च हो सकता है और इसके तुरंत बाद स्टोर्स में उपलब्ध किया जा सकता है। हाल ही में लीक हुए Pixel 9a के मार्केटिंग मैटेरियल ने इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में लगभग सारी जानकारी उजागर कर दी थी।वहीं, अब लॉन्च से कुछ दिन पहले ही इस फोन का हैंड्स-ऑन वीडियो क्लिप इंटरनेट पर सामने आया है।

Google Pixel 9a हैंड्स-ऑन वीडियो (लीक)

  • Google Pixel 9a का हैंड्स-ऑन वीडियो क्लिप Reinosa, Spain से ऑनलाइन सामने आया है। यह वीडियो YouTube चैनल Alexis Garza द्वारा शेयर किया गया है, जिन्होंने दावा किया है कि उन्हें यह यूनिट उनके एक फॉलोवर से मिली है।
  • वीडियो में Pixel 9a को हर एंगल से दिखाया गया है, और यह ब्लैक कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है, जिसका आधिकारिक नाम Obsidian बताया जा रहा है।

  • फ्लैगशिप Pixel 9 लाइनअप के विपरीत इस बार फोन का बैक पैनल पूरी तरह से फ्लैट है और इसमें कोई उभार नहीं है।
  • फोन के पीछे डुअल कैमरा सेंसर के लिए एक छोटा ओवल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके ठीक बगल में एक LED फ्लैश भी मौजूद है।
  • Google Pixel 9a में बॉक्सी डिजाइन के साथ गोल कोने (rounded corners) दिए गए हैं। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन स्थित हैं।
  • इससे यह भी पुष्टि होती है कि फोन में पतले बेजल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले होगा और सेंटर-पोजिशन वाला पंच-होल कटआउट दिया गया है।
  • वीडियो क्लिप में Pixel 9a की वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताओं और फ्रंट व रियर कैमरा से ली गई स्टिल इमेज सैंपल्स को भी दिखाया गया है। इससे पता चलता है कि फोन में 2x जूम सपोर्ट भी दिया गया है।

Google Pixel 9a के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

हाल ही में लीक हुए Pixel 9a के मार्केटिंग मैटेरियल ने इसके कलर ऑप्शंस और कुछ फीचर्स का खुलासा किया था। यह स्मार्टफोन Google Gemini सपोर्ट, Theft Protection, और अन्य फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। FCC सर्टिफिकेशन से संकेत मिलता है कि यह फोन Pixel 9 सीरीज की तरह सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है।

  • डिस्प्ले: Google Pixel 9a में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसमें 1,800 निट्स HDR ब्राइटनेस और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी।
  • कैमरा: इस फोन में 48MP GN8 प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है, जो Pixel 8a जैसा ही होगा।
  • प्रोसेसर: फोन को Tensor G4 चिपसेट द्वारा संचालित किया जा सकता है, जो स्टैंडर्ड Pixel 9 सीरीज के समान होगा।
  • बैटरी: Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी हो सकती है, जो 23W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कहा जा रहा है कि यह अब तक के सभी Pixel फोंस में सबसे बड़ी बैटरी होगी।
  • कलर ऑप्शंस: Obsidian, Porcelain, Peony और Iris

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 9a की अमेरिका में कीमत 128GB मॉडल के लिए $499 (लगभग ₹43,500) हो सकती है और 256GB वैरियंट के लिए $599 (करीब ₹52,300) हो सकती है। 256GB टॉप-एंड मॉडल की कीमत में ज्यादा लग रही है क्योंकि Pixel 8a को $559 (लगभग ₹48,800) में लॉन्च किया गया था।

Pixel 9a के 19 मार्च को लॉन्च होने और 26 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होने की अफवाह है। इस स्मार्टफोन के भारत में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। भारत में Pixel 8a की शुरुआती कीमत ₹52,999 थी।


Google Pixel 9A Price
Rs. 40,560
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here