
जो लोग नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए सरकारी बड़ी खुशखबरी अनाउंस कर चुकी है। 1 जुलाई 2023 से इंडिया में मोबाइल सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की कीमतों में पर लगने वाले GST भारी कमी कर दी गई है। इस महीने से ही नए फोन खरीदने पर लोगों को पहले की तुलना में 19 प्रतिशत कम टैक्स देना होगा और स्मार्टफोन तथा फीचर फोन सस्ते दामों पर मिलेंगे।
मोबाइल फोन होंगे सस्ते
भारत सरकार ने मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों को राहत देते हुए फोंस की खरीदारी पर लगने वाले GST में भारी कटौती की है। पहले जहां मोबाइल फोन खरीदने पर 31.3 प्रतिशत का जीएसटी देना होता था, वहीं अब इसे घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है। जीएसटी दर में इंडियन गर्वनमेंट ने 19% से भी अधिक की कमी कर दी है और इसका असर सीधे स्मार्टफोन प्राइस पर देखने को मिलेगा।
मोबाइल फोन पर जीएसटी कम कर देने से सीधे फायदा आम आदमी को ही पहुंचेगा। ग्राहकों को फोन के सेलिंग प्राइस के साथ कम टैक्स देना पड़ेगा। वहीं मोबाइल कंपनियां भी जीएसटी रेट कम होने के बाद अपने प्रोडक्ट्स कीमतें घटा सकती है। आने वाले महीनों में मार्केट में आने वाली मोबाइल फोंस की नई खेप का प्राइस अपेक्षाकृत कम देखने को मिल सकता है।
टीवी खरीदने पर भी होगा कम खर्चा
मोबाइल फोंस के साथ-साथ भारत सरकार ने टेलीविज़न पर लगने वाला जीएसटी भी कम कर दिया है। पहले जहां उपभोक्ताओं को 31.3 प्रतिशत जीएसटी देना पड़ता था वहीं अब यह कम होकर 18 प्रतिशत पर आ गया है। गौरतलब है कि यह GST (Goods and Services Tax) अभी सिर्फ 27 इंच या इससे कम स्क्रीन साइज वाले टीवी पर ही कम हुआ है। 27″ से अधिक साईज़ वाले टीवी पर अभी भी 31.3% टैक्स ही लगेगा।
इन प्रोडक्ट्स पर कम हुई जीएसटी दर
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की ही बात करें तो मोबाइल फोन और टीवी के साथ ही फ्रिज, वॉशिंग मशीन, पंखे, कूलर, गीजर, मिक्सर, जूसर, वैक्यूम क्लीनर, LED, वैक्यूम फ्लास्क और वैक्यूम वैसल्स जैसे होम अप्लायंसेज पर भी GST कम हुआ है जिनकी डिटेल्स आप उपर फोटो में देख सकते हैं।














