
ऑनर 90 पेश होने के बाद जल्द ही ब्रांड Honor 100 स्मार्टफोंस पेश कर सकता है। इस श्रृंखला में ऑनर 100, ऑनर 100 प्रो जैसे दो फोन आने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह मोबाइल्स इसी महीने आ सकते हैं। वहीं, घोषणा से पहले दो ऑनर डिवाइस सर्टिफिकेशन साइट 3सी पर सामने आए हैं जो संभव तौर पर ऑनर 100 सीरीज फोन हो सकते हैं। आइए, जानते हैं पूरी डिटेल…
Honor 100 सीरीज 3C सर्टिफिकेशन (संभावित)
- 3सी लिस्टिंग में नए ऑनर डिवाइस को MAA-AN10 और MAA-AN00 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
- यह मॉडल नंबर वाले मोबाइल्स संभावित तौर पर ऑनर 100 सीरीज के हो सकते हैं।
- आप सर्टिफिकेशन इमेज में देख सकते हैं कि Honor 100 डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- यह नए जमाने के फोंस लिस्टिंग में 5G सपोर्ट वाले बताए गए हैं।
- इनके अलावा सर्टिफिकेशन पर अन्य स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं मिली है।

Honor 100 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
ताजा लीक के अनुसार ऑनर 100 मोबाइल में 1.5K डिस्प्ले और आंखों की सुरक्षा के लिए हाई-फ़्रीक्वेंसी डिमिंग सपोर्ट मिल सकता है। प्रोसेसर के मामले में स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस रखे जा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो पहले पेश किए गए ऑनर 90 की तरह इसमें भी 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Honor 90 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Honor 90 में 6.7 इंच का 1.5 के क्वॉड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
- प्रोसेसर: यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट से लैस है।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए 12जीबी तक रैम और 512जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ 7जीबी का वर्चुअल रैम सपोर्ट है जो यूजर्स को 19जीबी तक का पावर देता है।
- कैमरा: डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में 5000mAh बैटरी और 66वाट फास्ट चार्जिंग दी गई है।










