Honor 700 और 700S के फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने, मिलेगा रियर डिस्प्ले और 80W चार्जिंग

Honor इस महीने चीन में अपनी नई Honor 700 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इसमें Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S स्मार्टफोन शामिल होंगे। कंपनी ने तीनों मॉडल को टीज कर दिया है और इनके प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच हम आपको लॉन्च से पहले Honor 700 और Honor 700S के कलर, स्टोरेज और कुछ संभावित फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
Honor 700 के संभावित फीचर्स
लीक्स के अनुसार, Honor 700 में 6.57-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में स्क्वायर शेप का सेकेंडरी डिस्प्ले भी होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका साइज करीब 1.72-इंच हो सकता है। इस पर टाइम, मौसम, नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसी जानकारी दिखाई देगी। मेन कैमरे से सेल्फी लेते समय इसका इस्तेमाल लाइव प्रीव्यू के तौर पर भी किया जा सकेगा।
परफॉरमेंस के लिए फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। वहीं, कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में करीब 9,000mAh तक की बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Honor 700S के फीचर्स संभावित
Honor 700S भी सीरीज के दूसरे मॉडल की तरह रियर डिस्प्ले के साथ आएगा। हालांकि, इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा की ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि 3C सर्टिफिकेशन पर फोन 80W तक की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाले एडॉप्टर के साथ लिस्ट हुआ है।
स्टोरेज की बात करें तो Honor 700S के लिए 12GB+256GB और 12GB+512GB मिलेंगे। वहीं, Honor 700 चार ऑप्शन 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB में आएगा। दोनों फोन Cold White, Clear Sky, Blue Tone और Pink Mist कलर में उपलब्ध होंगे।
आखिर में बताते चलें कि दोनों स्मार्टफोन इसी महीने चीन में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी ने अभी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। जिसके बारे में अपडेट मिलते ही हम आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।