Honor 700 Pro में मिल सकता है 200MP कैमरा और रियर डिस्प्ले, डिटेल्स लीक

Honor अपनी नई Honor 700 सीरीज लेकर आ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस सीरीज के एक स्मार्टफोन के बैक पैनल पर बिल्ट-इन सेकेंडरी डिस्प्ले दे सकती है। इस फोन को Honor 700 Pro बताया जा रहा है। टिपस्टर Digital Chat Station ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस और रियर स्क्रीन से जुड़ी जानकारी शेयर की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor 700 Pro स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Honor 700 Pro में 6.57 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन में 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने की बात कही गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर चारों तरफ बेहद पतले और सिमेट्रिकल बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल लीक में केवल स्क्रीन के साइज, रिजॉल्यूशन और बेजल्स से जुड़ी डिटेल्स शेयर की गई हैं।
Honor 700 सीरीज के इस संभावित मॉडल में 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले भी फोन में 200MP कैमरा मिलने की जानकारी सामने आ चुकी है। हालांकि, कैमरा सेंसर, अल्ट्रावाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा से जुड़ी डिटेल्स अभी नहीं मिली हैं।
Honor 700 Pro फोन का सबसे खास फीचर इसका रियर डिस्प्ले हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके बैक पैनल पर 1.72 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी जा सकती है। यह स्क्रीन यूजर्स को फोन के पीछे से कुछ अतिरिक्त जानकारी देखने या रियर कैमरे से सेल्फी लेने में मदद कर सकती है।
फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि Honor इस छोटी स्क्रीन को फोन के पिछले हिस्से में कहां देने वाला है। संभावना है कि इसे कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा जा सकता है। यह डिजाइन Xiaomi 17 Pro में दिए गए रियर मैजिक बैक स्क्रीन जैसा हो सकता है। उम्मीद यह भी है कि Honor इस सेकेंडरी डिस्प्ले को कैमरा मॉड्यूल से नीचे बैक पैनल पर लगा सकता है। हालांकि, फोन का डिजाइन या रियर स्क्रीन की रियल जगह कहां होगी ये आने वाले अपडेट में पता चल पाएगा।
नवंबर या दिसंबर में हो सकता है लॉन्च
पिछले रिलीज पैटर्न को देखें तो Honor 700 सीरीज के चीन में नवंबर या दिसंबर के आसपास लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी लॉन्च या फोन के फीचर्स को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रियर डिस्प्ले वाला यह फीचर Honor 700 सीरीज को अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से अलग बना सकता है। Xiaomi ने Xiaomi 17 Pro सीरीज के साथ इस तरह के रियर डिस्प्ले को आगे बढ़ाया है। वहीं, कंपनी आगामी Xiaomi 18 Pro सीरीज में भी सेकेंडरी रियर स्क्रीन की पुष्टि कर चुकी है, जिसे इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। यदि आप Honor 700 सीरीज को लेना चाहते हैं तो 91मोबाइल्स के साथ आगे के अपडेट के लिए बने रहें।