
OPPO अपनी Reno 17 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि इस लाइनअप को नवंबर में पेश किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। इसी बीच टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। इसके मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन में 50MP का पेरिस्कोप कैमरा और बड़ी बैटरी मिल सकती है। आइए, आगे आपको लीक डिटेल्स बताते हैं।
OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
वीबो पर डिजिटल चैट स्टेशन ने OPPO Reno 17 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, OPPO Reno 17 में 6.5-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं, Reno 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
कैमरा की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने इनके मेन कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर की जानकारी नहीं दी है।
बैटरी के मामले में OPPO Reno 17 मॉडल आगे रह सकता है। लीक के मुताबिक, OPPO Reno 17 में 8,000mAh क्लास की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Reno 17 Pro में 7,200mAh क्लास की बैटरी मिलने की उम्मीद है। दोनों ही फोन अपनी पिछली Reno 16 सीरीज के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं। बता दें कि Reno 16 सीरीज में 7,000mAh तक की बैटरी दी गई थी।
OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro में अलग-अलग प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार, Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट दिया जा सकता है।
मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो Reno 17 सीरीज में तीन कॉन्फिगरेशन मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज शामिल हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि दोनों मॉडल के लिए कौन-कौन से वैरियंट उपलब्ध होंगे।
कलर ऑप्शन की बात करें तो लीक में Snow White, Ice Moon White, Cocoa Brown, Starlight Pink और Encounter Cat जैसे पांच कलर सामने आए हैं।
नवंबर में लॉन्च होगी OPPO Reno 17 सीरीज
OPPO ने पुष्टि की है कि Oppo Reno 17 सीरीज को नवंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं, लेकिन अभी लॉन्च डेट नहीं बताई है। जो जल्द ही सामने आ सकती है।
अगर आप बड़ी बैटरी और पेरिस्कोप कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OPPO Reno 17 सीरीज के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। यह मिड प्रीमियम रेंज में शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं। फोंस के आगे भी अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर बने रहें।











