
ऑनर का नया स्मार्टफोन Honor 90 भारतीय टेक मंच पर जल्द ही पेश होने को तैयार है। ब्रांड ने फोन का नया टीजर अमेज़न प्लेटफार्म पर लिस्ट कर दिया है। इससे कंफर्म हो गया है कि डिवाइस इसी ई-कॉमर्स साइट पर सेल किया जाएगा। आइए, आगे जानते हैं मोबाइल की लिस्टिंग में क्या कुछ सामने आया है।
Honor 90 अमेज़न पर हुआ लिस्ट
ई-कॉमर्स साइट पर माइक्रोसाइट के जरिए Honor 90 फोन के डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर की डिटेल दी है।
- लिस्टिंग में बताया गया है कि ऑनर 90 में अल्ट्रा-नैरो बेज़ल के साथ क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा।
- डिस्प्ले पैनल में 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 1600 निट्स ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गमट का सपोर्ट दिया जाएगा।
- सॉफ्टवेयर के लिहाज से यह फोन मैजिकओएस 7.1 के साथ एंड्रॉइड 13 पर आधारित होगा।
Honor 90 लॉन्च डेट (लीक)
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Honor 90 स्मार्टफोन को लेकर लॉन्च डेट सामने आई थी। टिपस्टर अभिषेक यादव ने बताया था कि इस डिवाइस की एंट्री 21 सितंबर को भारत में हो सकती है। वहीं, अमेज़न पर नया टीजर आने से यह टिप सही साबित होने की उम्मीद है।
Honor 90 के स्पेसिफिकेशंस (चीन)
यह मोबाइल चीन में पेश हो चुका है, इसे भारत में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया जा सकता है।
- डिस्प्ले: Honor 90 में यूजर्स को 6.7 इंच कर्व एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इस पर 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है।
- प्रोसेसर: Honor 90 में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट लगाया है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन 16GB तक रैम + 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट वाला है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Honor 90 फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50MP का सेंसर है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में Honor 90 फोन 5000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
- OS: Honor 90 मोबाइल चीन में एंड्रॉइड 13 आधारित मैजिकयूआई 7.1 पर काम करता है।
- अन्य: यूजर्स को फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी 2.0, ब्लूटूथ 5.2 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।











