Honor 90 सितंबर में हो सकता है भारत में लॉन्च, इसके स्पेसिफिकेशंस और लुक में होगा दम

टेक्नोलॉजी बाजार में एक समय खासा दबदबा बना चुकी ऑनर कंपनी एक बार फिर भारत में दस्तक देने को तैयार है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपनी Honor 90 सीरीज के तहत नए फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है, लेकिन प्रमुख यूट्यूबर द्वारा ऑनर की वापसी की खबर जोर पकड़ रही है। आइए, आगे आपको इस बारे में पूरी डिटेल देते हैं।
सितंबर में लॉन्च हो सकता है Honor 90
टेक सेगमेंट की तगड़ी जानकारी रखने वाले यूट्यूब चैनल टेक्निकल गुरुजी ने ऑनर स्मार्टफोन की वापसी के बारे में जानकारी पेश की है। नए अनबॉक्सिंग वीडियो में दावा किया गया है कि Honor 90 स्मार्टफोन सितंबर के महीने में भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि वीडियो में असल लॉन्च डेट नहीं बताई गई है, लेकिन फोन का पूरा अनबॉक्सिंग वीडियो आना यह इशारा करता है कि इसका लॉन्च अब दूर नहीं है।
Honor 90 डिजाइन
Honor 90 के डिजाइन की बात करें तो वीडियो में देखा जा सकता है कि यह डिवाइस क्वॉड कर्व डिजाइन पर आधारित है। डिस्प्ले पर पंच होल कटआउट दिया गया है। बैक पैनल पर दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिए गए हैं, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मौजूद है। इसके साथ ही नीचे की तरफ ऑनर की ब्रांडिंग दी गई है। डिवाइस के राइट साइड पर वॉल्यूम अप डाउन और पावर बटन दिया गया है। कुल मिलाकर यह काफी दमदार लुक प्रदान करता है।
Honor 90 के स्पेसिफिकेशंस (चीन)
- डिस्प्ले: डिवाइस में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच कर्व एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिल जाता है।
- प्रोसेसर: शानदार परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट लगाया गया है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन 16GB तक रैम + 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
- कैमरा: यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट के साथ 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं,
सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50MP का सेंसर मौजूद है। - बैटरी: स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- OS: Honor 90 एंड्रॉइड 13 आधारित मैजिकयूआई 7.1 पर रन करता है।
- अन्य: डिवाइस में यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी 2.0, ब्लूटूथ 5.2 जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
- वजन और डायमेंशन: फोन के वजन 183 ग्राम और डायमेंशन 161.9 x 74.1 x 7.8mm है।