108MP कैमरा, 5330mAh बैटरी वाला Honor 90 Smart 5G हुआ ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत

Join Us icon
Highlights

  • Honor 90 Smart 5G फ्रांस में पेश हुआ है।
  • इसमें MediaTek  Dimensity 6020 प्रोसेसर है।
  • यह एमराल्ड ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक जैसे दो में आता है।

ऑनर ब्रांड ने अपनी नंबर सीरीज 90 में नया मोबाइल जोड़ दिया है। इसे ग्लोबल तौर पर फ्रांस में Honor 90 Smart 5G नाम से लॉन्च किया गया है। फोन मिड रेंज में यूजर्स को 6.8 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले, 128जीबी तक इंटरनल स्टोरेज, 108MP कैमरा, 5330mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर जैसे कई स्पेसिफिकेशंस प्रदान करता है। आइए, आगे सभी खूबियों और स्मार्टफोन के प्राइस को विस्तार से जानते हैं।

Honor 90 Smart 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • 6.8 इंच का FHD+ डिस्प्ले
  • Dimensity 6020 चिपसेट
  • 4GB रैम +128GB स्टोरेज
  • 108MP ट्रिपल कैमरा 
  • 8MP फ्रंट कैमरा
  • 5330mAh बैटरी
  • 35W फास्ट चार्जिंग

डिस्प्ले: Honor 90 Smart 5G में 6.8 इंच का FHD+ TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 20:9 के आस्पेक्ट रेश्यो, 2412 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 16.7 मिलियन कलर और मल्टी-टच जेस्चर फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

प्रोसेसर: ऑनर 90 स्मार्ट 5जी स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से लैस रखा गया है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली-जी57 जीपीयू लगाया गया है। जिससे यूजर्स को गेमिंग और अन्य किसी भी ऑपरेशन में दिक्कत नहीं होती है।

स्टोरेज: फोन को ब्रांड ने सिंगल स्टोरेज में लॉन्च किया है जिसमें 4GB रैम +128GB इंटरनल स्टोरेज की पेशकश की गई है। इस प्राइस रेंज में यह यूजर्स को अच्छा स्पेस देता है।

कैमरा: Honor 90 Smart 5G के कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह ट्रिपल कैमरा से लैस है। जिसमें 108MP का प्राइमरी, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा लगाया गया है। वहीं, डिवाइस में सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी: Honor 90 Smart 5G फोन को इसकी बैटरी भी खास बनाती है क्योंकि इसमें यूजर्स को 5330mAh बैटरी दी गई है। यह 35W तक की सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ आती है।

अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में यूजर्स को डुअल सिम 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ, ओटीजी, फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एनएफसी सपोर्ट जैसे कई फीचर्स की पेशकश की गई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: Honor 90 Smart 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 13 आधारित मैजिक ओएस 7.2 पर काम करता है।

Honor 90 Smart 5G की कीमत

  • Honor 90 Smart 5G सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 4GB रैम +128GB स्टोरेज में आता है।
  • इस फोन की कीमत फ्रांस में €249.90 यानी की करीब 22,598 रुपये रखी गई है।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो यूजर्स एमराल्ड ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक जैसे दो कलर में इसे ले सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here