
ऑनर ने पिछले साल 2024 में अपना Honor GT स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में लॉन्च किया था। वहीं, अब इसके प्रो मॉडल Honor GT Pro के पेश होने की खबर जोर पकड़ रही है। इसे लेकर पहले भी लीक डिटेल्स सामने आई हैं, लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट में टिपस्टर ने बताया है कि यह स्नैपड्रेगन है एलीट चिपसेट, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे कई दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लीक जानकारी विस्तार से बताते हैं।
Honor GT Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
प्रोसेसर: लीक के अनुसार, Honor GT Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। जो इसे इस प्रोसेसर के साथ सबसे किफायती स्मार्टफोन बना सकता है। यह चिपसेट शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन गेमिंग अनुभव देने के काबिल है और अब तक का सबसे तेज माना जाता है।
डिस्प्ले: Honor GT Pro में 6.78-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले शार्प विजुअल्स और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकता है।
कैमरा: Honor GT Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्लैगशिप-ग्रेड प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जो शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। चूंकि Honor GT Pro को गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज किए जाने की उम्मीद है, इसलिए इसके रियर कैमरा सेटअप में 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया जा सकता है, जो वाइड-एंगल शॉट्स को कैप्चर करने में मदद कर सकता है।
सिक्योरिटी: स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है, जिससे यूजर्स को तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग सिस्टम मिलेगा।
बैटरी और चार्जिंग: लीक में बताया गया है कि Honor GT Pro में लगभग 6,000mAh क्षमता की बैटरी मिल सकती है। यह स्टैंडर्ड GT मॉडल के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा। जिसमें 5,300mAh बैटरी दी गई थी। डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। जिससे बैटरी चार्जिंग में कम समय लगेगा और यूजर्स को लंबे समय तक बिना रुकावट के इस्तेमाल का अनुभव मिलेगा।
आखिर में आपको बताते चलें कि Honor GT Pro के Honor 400 सीरीज के बाद लॉन्च होने की संभावना है जिसे मई में चीन में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके आधिकारिक ऐलान में अभी कुछ महीने बाकी हैं, इसलिए डिवाइस से जुड़ी और भी जानकारियां जल्द सामने आ सकती हैं।













