
ऑनर इन दिनों अपनी मैजिक 6 सीरीज पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें Honor Magic 6 और Honor Magic 6 Pro जैसे दो स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। जहां अब तक कंपनी की ओर से पेश होने का ऐलान नहीं हुआ है, टिपस्टर ने वीबो पर सामान्य मैजिक 6 के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन शेयर किए गए हैं। आइए, आगे आपको लीक में सामने आई पूरी डिटेल विस्तार से बताते हैं।
Honor Magic 6 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: लीक के अनुसार Honor Magic 6 में क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल मिल सकता है। जिसमें 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ Oasis आई-प्रोटेक्शन, बेहतर ड्रॉप रेसिस्टेंट के लिए जुरहिनो डिस्प्ले प्रोटेक्शन ग्लास भी लगाया जा सकता है।
- प्रोसेसर: यह नया मोबाइल हाल ही में बाजार में आए सबसे तेज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट वाला होने की उम्मीद है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने के बात कही गई है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है। जिसे 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस के साथ जोड़ा जा सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में यह डिवाइस लंबी चलने वाली 5,800 एमएएच बैटरी और 66वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में डेडीकेटेड सिक्योरिटी चिप, रेडियो फ्रीक्वेंसी चिप C1, सैटलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Honor Magic 6 एंड्रॉयड 14 आधारित मैजिक 8.0 यूआई पर काम कर सकता है।

Honor Magic 6 लॉन्च टाइमलाइन और कलर (लीक)
- लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो लीक में सामने आया है कि मैजिक सीरीज फोंस नए साल 2024 की शुरुआत में एंट्री ले सकते हैं।
- श्रृंखला में मैजिक 6 और मैजिक 6 प्रो जैसे दो मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है।
- यह अभी कहां जा रहा है कि फोंस इससे पहले पेश हुए ऑनर मैजिक 5 प्रो से काफी अपग्रेड होंगे।
- आखिर में कलर ऑप्शन की बात करें तो लीक रेंडर में डिवाइस व्हाइट और ब्लैक जैसे दो कलर तथा Porsche डिजाइन में दर्शाया गया है।









