Honor Magic 7 Pro, Magic 7 RSR Porsche Design, Magic 7 Lite मोबाइल्स ग्लोबली हुए लॉन्च, जानें प्राइस और खूबियां

Join Us icon
Highlights

  • Honor Magic 7 Pro और Honor Magic 7 आरएसआर की शुरुआती कीमत €1,299 (करीब 115,700 रुपये) है।
  • फ्लैगशिप में AI फीचर्स के लिए Google Gemini ऐप पहले से इंस्टॉल है।
  • मैजिक 7 लाइट में 6,600mAh की बड़ी बैटरी है।

Honor Magic 7 Pro और Magic 7 RSR Porsche Design फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ मिड-रेंज Honor Magic 7 Lite भी आया है। कंपनी ने मैजिक 6 आरएसआर और मैजिक वी2 आरएसआर के बाद एक बार फिर मैजिक 7 आरएसआर के लिए पोर्शे डिजाइन के साथ साझेदारी की है। ये फोन गूगल जेमिनी ऐप के साथ प्री-इंस्टॉल आते हैं और मैजिकओएस 9.0 नई एआई फीचर्स की एक रेंज प्रदान करते हैं। आइए, आगे फोंस से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।

ऑनर मैजिक 7 प्रो, मैजिक 7 आरएसआर पोर्श डिजाइन और मैजिक 7 लाइट की कीमत

  • यूरोप में बेस मॉडल के लिए ऑनर मैजिक 7 प्रो की शुरुआती कीमत €1,299 (करीब 1,15,700 रुपये) और यूके में GBP 1,100 (लगभग 1,16,200 रुपये) है। हैंडसेट लूनर शैडो ग्रे, ब्रीज ब्लू और ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा। फोन स्थानीय वाहकों और हॉनर वेबसाइट से यूनाइटेड किंगडम में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • ऑनर मैजिक 7 RSR पोर्श डिजाइन की शुरुआती कीमत €1,799 (करीब 1,60,300 रुपये) है। फोन प्रोवेंस और एगेट ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा। यह 21 फरवरी से चुनिंदा यूरोपीय क्षेत्रों में उपलब्ध होगा।
  • ऑनर मैजिक 7 लाइट की कीमत सिंगल 8GB + 512GB वैरियंट के लिए £399.99 (लगभग 42,300 रुपये) है। यह टाइटेनियम पर्पल और टाइटेनियम ब्लैक रंगों में आता है।
मॉडल कीमत
Honor Magic 7 Pro€1,299 (लगभग 115,700 रुपये)
Honor Magic 7 RSR Porsche Design€1,799 (लगभग 160,300 रुपये)।
Honor Magic 7 Lite£399.99 (लगभग 42,300 रुपये)

 

HONOR-Magic7-RSR

Honor Magic 7 Pro और Honor Magic 7 RSR Porsche Design के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: ऑनर मैजिक 7 प्रो और मैजिक 7 RSR पोर्श डिजाइन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500nits की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स के साथ 6.8-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है। मैजिक 7 RSR पोर्श मॉडल में ऑनर एंटी-स्क्रैच नैनो क्रिस्टल शील्ड है।
  • प्रोसेसर: फोन में एड्रेनो GPU के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है।
  • मेमोरी: मैजिक 7 प्रो में 12GB + 512GB मिलता है, जबकि मैजिक 7 RSR 24GB + 1TB वैरियंट में आता है।
  • ओएस: फोंस Android 15-आधारित MagicOS 9.0 कस्टम स्किन पर काम करते हैं।
  • कैमरा: Honor Magic 7 Pro और Magic 7 RSR में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और f/2.6, 3x ऑप्टिकल जूम, 100x डिजिटल जूम और OIS के साथ 200MP का टेलीफोटो कैमरा है।
  • Honor Magic 7 RSR मॉडल पर टेलीफोटो लेंस थोड़ा अलग है यानी f/1.88, 3x ऑप्टिकल जूम, 100x डिजिटल जूम और OIS के साथ 200MP का टेलीफोटो कैमरा है।
  • सेल्फी के लिए, दोनों में 3D डेप्थ सेंसर के साथ 50MP का लेंस मिलता है।
  • बैटरी: नए Honor Magic 7 RSR में 100W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5270mAh की बैटरी है। Honor Magic 7 Pro Global में 5270mAh की सेल है।
  • अन्य: IP68 और IP69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, DTS X, इन्फ्रारेड सेंसर और स्टीरियो स्पीकर है।

Honor Magic 7 Lite के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: फोन में 1,224×2,700 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट से लैस है।
  • मेमोरी: डिवाइस 8GB + 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • ओएस: यह Android 14-आधारित MagicOS 8.0 पर चलता है।
  • कैमरे: मोबाइल में OIS के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। जबकि 16MP का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: यह 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,600mAh की बैटरी सपोर्ट करता है।
    कनेक्टिविटी: इसमें 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल है।

Magic 7 Lite

ऑनर मैजिक 7 प्रो और मैजिक 7 आरएसआर में क्या है नया?

मैजिक 7 प्रो और मैजिक 7 आरएसआर ने मैजिक 6 प्रो और मैजिक 6 आरएसआर का स्थान ले लिया है। सबसे बड़ा बदलाव चिपसेट में है, जो अब स्नैपड्रैगन 8 एलीट है, जबकि इसके पूर्व मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 था। अब हमें 24GB तक की रैम और 1TB स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है। 180MP टेलीफोटो लेंस को अब 200MP यूनिट में अपग्रेड कर दिया गया है।

इसके अलावा, अब डिवाइस में पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 और IP69 रेटिंग है, जबकि पहले केवल IP68 रेटिंग थी। मैजिक 6 प्रो और मैजिक 6 आरएसआर की 5600mAh बैटरी को मैजिक 7 आरएसआर में 5850mAh में अपग्रेड किया गया है, लेकिन मैजिक 7 प्रो में इसे 5270mAh कर दिया गया है। हालांकि फास्ट चार्जिंग अब 100W (वायर्ड) और 80W (वायरलेस) हो गई है, जबकि पहले यह क्रमशः 80W और 66W थी।

मैजिक 7 लाइट में क्या है नया ?

मैजिक 7 लाइट के कैमरे में ट्रिपल कैमरों से ड्यूल सेंसर पर डाउनग्रेड किया गया है। मैजिक 6 लाइट में मौजूद 2MP मैक्रो यूनिट इसके सक्सेसर में नहीं है। हालांकि बैटरी क्षमता को 5,300mAh से बढ़ाकर 6,600mAh कर दिया गया है। फास्ट चार्जिंग स्पीड भी 35W से बढ़ाकर 66W कर दी गई है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here