Honor Magic 8 सीरीज होगी 15 अक्टूबर को लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

Join Us icon

Honor ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि नई Magic 8 Series चीन में 15 अक्टूबर को लॉन्च होगी। कंपनी इस इवेंट में Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro फोंस के साथ अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश करने जा रही है। जिसमें MagicPad 3, MagicPad 3 Pro, Magic Watch 5 Pro, और Earbuds 4 शामिल हैं। आइए, आगे आपको लॉन्च डेट और आने वाले डिवाइस की डिटेल्स देते हैं।

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Magic 8 सीरीज के दोनों स्मार्टफोंस Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro कंपनी के नए MagicOS 10 पर काम करेंगे। यह लेटेस्ट Android 16 पर आधारित होंगे। बता दें कि यह कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस्ड सॉफ्टवेयर तकनीक होगी। जिसमें परफॉरमेंस, प्राइवेसी और AI फीचर्स में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

honor-magic-8-series-china-launch-date-15-october-confirmed

लीक्स और टीजर के अनुसार, सीरीज का टॉप मॉडल Honor Magic 8 Pro 6.7-इंच माइक्रो-क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ शानदार परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का लेंस मिलने की उम्मीद है। Honor Magic 8 Pro स्मार्टफोन चीन में Rising Sun Gold, Azure, Snow White, और Velvet Black में लॉन्च होगा।

यदि Honor Magic 8 की बात करें तो इसमें 6.58-इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। इसमें 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा नहीं मिलेगी। उम्मीद है कैमरा सेटअप Pro मॉडल के समान रखा जा सकता है। यानी इसमें भी 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। इसके अलावा कलर ऑप्शंस में Honor Magic 8 फोन ब्लैक, वाइट, लाइट ब्लू, और गोल्ड में आने की बात सामने आई है।

लॉन्च के बाद Honor Magic 8 Series का मुकाबला Xiaomi 17 सीरीज, आगामी OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro जैसे फोंस से हो सकता है। इनमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। हालांकि चीन में Honor Magic 8 सीरीज फोंस अपने दमदार कैमरा और परफॉरमेंस के चलते आगे रह सकते हैं। यह मोबाइल्स उन ग्राहकों के लिए हो सकते हैं जो फोटोग्राफी लवर्स हैं और पावरफुल परफॉरमेंस सहित प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं।

यदि आप ऊपर बताए गए फीचर्स वाले फोंस की तलाश में हैं और चीन में हैं तो Honor Magic 8 सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको लॉन्च पर इसकी फुल डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here