Honor Magic 9 की कीमत लॉन्च से पहले कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Gen 6 से हो सकता है लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/honor-magic-9-series-launch-date-200mp-dual-arri-camera.jpg

Honor ने अपनी आगामी Magic सीरीज के स्मार्टफोन Honor Magic 9 की कीमत शेयर की है। कंपनी इस लाइनअप को 28 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। वहीं, लॉन्च से कुछ दिन पहले Honor के CEO Li Jian ने Magic 9 के प्राइस से जुड़ी जानकारी दी है। बता दें कि अपकमिंग फोन को कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स और हार्डवेयर अपग्रेड के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor Magic 9 की कीमत चीन

Honor Magic 9 की शुरुआती कीमत चीन में 6,499 युआन रखी गई है। भारतीय रुपये में यह कीमत लगभग 92,923 रुपये के आसपास होती है। कंपनी ने Magic सीरीज की 10वीं सालगिरह के मौके पर फोन के लिए एक स्पेशल कीमत भी पेश की है। इसके तहत Magic 9 को 5,999 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 85,774 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

28 सितंबर को लॉन्च होगा Honor Magic 9

Honor ने Magic 9 सीरीज की लॉन्च डेट 28 सितंबर तय की है। कंपनी ने अगस्त में अपने Robot Phone लॉन्च इवेंट के बाद इस तारीख की पुष्टि की थी। इसके बाद Honor लगातार फोन के डिजाइन और कुछ फीचर्स से जुड़ी जानकारी शेयर कर रही है।

कंपनी पहले ही Magic 9 सीरीज के रियर कैमरा डिजाइन की झलक दिखा चुकी है। फोन के साथ 500mm टेलीफोटो एक्सटेंडर भी पेश किया जाएगा। Honor ने Magic 9 Pro Max, Magic 9 और Magic 9 Super Edition के स्टोरेज विकल्प और कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारी भी दी है।

Honor Magic 9 को Yellow Rice, Olive Green, Morning White और Curtain Black कलर में पेश किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज ऑप्शंस मिलेंगे।

Honor Magic 9 स्पेसिफिकेशंस संभावित

Honor Magic 9 सीरीज में परफॉरमेंस के लिए Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ कंपनी का इन-हाउस H1 चिप भी मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Magic 9 Super Edition में बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। यह फीचर लंबे समय तक गेमिंग या अन्य हेवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को सही रखने में मदद कर सकता है। अगर यह फीचर कंफर्म होता है तो ग्राहकों को तगड़ा अनुभव मिल सकता है।

पूर्व लीक स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, Magic 9 में 6.37-इंच का 1.5K LTPS डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2664 x 1236 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz बताया गया है।

Honor Magic 9 फोन में 55MP का f/2.0 स्क्वायर-फॉर्मेट सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। यह Android स्मार्टफोन में मिलने वाला पहला 55MP स्क्वायर सेल्फी कैमरा हो सकता है।

Honor Magic 9 के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें हॉरिजॉन्टल लार्ज-मैट्रिक्स कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। फोन में 200MP का 1/1.4-इंच मेन कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ मिल सकता है। इसके साथ 50MP f/2.0 अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। पेरिस्कोप सेंसर का साइज 1/1.56-इंच और इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम मिलने की उम्मीद है।

पावर बैकअप के लिए 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Honor Magic 9 फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। इसके अलावा IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, डेडिकेटेड AI बटन और अलग कैमरा शटर बटन भी मिलने की बात रिपोर्ट्स में कही गई है।