Honor Magic 9 Pro Max मलेशिया में लॉन्च, डुअल 200MP कैमरे के साथ है 8600mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/Honor-Magic-9-Pro-Max-price.jpg

ऑनर ने कुछ समय पहले अपनी ‘मैजिक सीरीज’ का पावरफुल स्मार्टफोन Honor Magic 9 Pro Max चीन में लॉन्च किया था। इस मोबाइल ने अब चीन से बाहर ग्लोबल एंट्री ले ली है। ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स मलेशिया में लॉन्च हो गया है। मलेशियन मार्केट में इसे 12GB RAM + 512GB Storage के साथ MYR 5,999 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी के हिसाब से तकरीबन 1,34,990 रुपये है। फिलहाल Honor Magic 9 Pro Max के इंडिया लॉन्च की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन इस फोन की ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Magic 9 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को मलेशिया में 1320 × 2868 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह LTPO OLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 10000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और कंपनी ने स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और एंटी-स्क्रैच NanoCrystal Shield का इस्तेमाल किया है।

Honor Magic 9 Pro Max

Honor Magic 9 Pro Max को एंड्रॉयड 17 आधारित MagicOS 11 पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2 नैनोमीटर फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो 5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 850 GPU मौजूद है। इस मोबाइल में 12GB HONOR Turbo RAM तकनीक दी गई है जो 12GB फिजिकल RAM के साथ जुड़कर स्मार्टफोन को 24GB RAM की ताकत दे सकती है।

फोटोग्राफी के लिए ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.57 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.6 अपर्चर वाले 200 मेगापिक्सल 3.5x Telephoto कैमरा और 122 डिग्री FOV वाले 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। बताते चलें कि इस फोन में 3.5x Optical Zoom और 200x Digital Zoom मिलता है।

Honor Magic 9 Pro Max

Honor Magic 9 Pro Max 5G फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 55 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसके साथ 3D Depth कैमरा भी मौजूद है। गौरतलब है कि इस फोन का फ्रंट कैमरा 1:1 फ्रेम में तस्वीरें ले सकता है। पावर बैकअप के लिए ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स में 8,600mAh बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। फोन को डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाने के लिए इसे IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।

Snapdragon 8 Gen 6 सीरीज चिपसेट, हाई रेजोल्यूशन वाली LTPO OLED डिस्प्ले, डुअल 200MP कैमरे, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में लेकर आती है। 8,600mAh बैटरी इस फोन की बड़ी खूबी बन सकती है जो उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जो दिनभर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्ज करने से बचना चाहते हैं। 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग भी फोन की खासियत बनती है। वहीं फोन में दी गई ARRI (Arri Image Science) सिनेमा-ग्रेड कैमरा तकनीक भी फोटो फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों को पसंद आ सकती है।

Honor Magic 9 Pro Max

Honor Magic 9 Pro Max 5G फोन की कीमत 1.35 लाख रुपये के करीब है। यह दर्शाती है कि इस मोबाइल के जरिये Honor ने फ्लैगशिप सेगमेंट को टारगेट किया है। हालांकि इस ऑनर स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन अगर आप इसी रेंज को कोई प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं तो Samsung Galaxy S26 Ultra, OPPO Find X10, iPhone 18 Pro को चेक कर सकते हैं। बताते चलें कि आने वाले दिनों में इसी सेग्मेंट में Motorola Signature 27 और vivo X500 series भी इंडिया में लॉन्च होने जा रही है, जिनका इंतजार किया जा सकता है।