Honor Magic 9 Series की लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP के डुअल ARRI कैमरा के साथ आएगी फ्लैगशिप सीरीज

Honor ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Magic 9 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के अनुसार, Honor Magic 9 Series को चीन में 28 सितंबर को पेश किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही फोन के डिजाइन और कैमरा से जुड़े अहम फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor Magic 9 सीरीज कैमरा डिटेल्स
Honor ने शेयर किया है कि आगामी Magic 9 Series में डुअल 200MP ARRI इमेजिंग सिस्टम मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा सिस्टम दिन और रात दोनों कंडीशन में बेहतर और क्लियर फोटो लेने में मदद करेगा। यही नहीं अलग-अलग दूरी पर भी फोटो की क्वालिटी बनाए रखने पर फोकस किया गया है। ऐसे में जूम फोटोग्राफी इस सीरीज के प्रमुख फीचर्स में से एक है।
Honor Magic 9 सीरीज फोन के प्राइमरी कैमरा में 200MP ARRI सेंसर दिया जाएगा। जिसका अपर्चर f/1.57 और सेंसर साइज 1/1.28 इंच है। इसके साथ 200MP ARRI Super Night Telephoto कैमरा मिलेगा। जिसमें f/2.6 अपर्चर और 1/1.4 इंच सेंसर होगा।
Honor Magic 9 Series के साथ कंपनी Photography Master Kit भी पेश करने वाली है। इसमें दो अलग-अलग टेलीफोटो एक्सटेंडर शामिल होंगे। इनमें सबसे खास 500mm Honor Telephoto Extender है। इसकी मदद से दूर मौजूद सब्जेक्ट को फ्रेम में करीब से कैप्चर किया जा सकेगा।
कंपनी 200mm Honor Thumb-Sized Telephoto Extender भी पेश करेगी। इसका वजन केवल 88 ग्राम है और इसकी लंबाई 81mm है। यानी 500mm एक्सटेंडर की तुलना में इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। हालांकि, ये दोनों एक्सटेंडर फोन के बिल्ट-इन कैमरा की native focal length नहीं हैं, बल्कि फोन के कैमरा सिस्टम के साथ इस्तेमाल किए जाने वाले एक्सेसरीज हैं।
Honor Magic 9 Series स्पेसिफिकेशंस संभावित
Honor Magic 9 Series में Magic 9 और Magic 9 Pro Max मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Series प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है।
आखिर में फिर से बता दें कि Honor Magic 9 Series को चीन में 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। आने वाले दिनों में और खूबियां भी सामने आ सकती हैं। यह कैमरा लवर्स के लिए शानदार ऑप्शंस बन सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।