Honor Magic V Flip के लॉन्च से पहले आया गीकबेंच स्कोर, जानें कैसा मिलेगा प्रोसेसर

ऑनर का बहुचर्चित फ्लिप स्मार्टफोन Honor Magic V Flip कल 13 जून को होम मार्केट चीन में एंट्री ले रहा है। वहीं, लॉन्च से पहले डिवाइस गीकबेंच साइट पर सामने आया है। जिसमें चिपसेट और स्टोरेज सहित अन्य डिटेल का पता चला है। बता दें कि कंपनी वेबसाइट पर डिवाइस का डिजाइन और कुछ फीचर्स पहले ही शेयर किए गए थे। आइए, आगे ताजा बेंचमार्किंग जानकारी और अन्य स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।
Honor Magic V Flip गीकबेंच लिस्टिंग
- Honor Magic V Flip गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर LRA-AN00 के साथ देखा गया है।
- मोबाइल ने लिस्टिंग में सिंगल-कोर राउंड में 1,732 और मल्टी-कोर राउंड में 4,431 अंक स्कोर किया है।
- लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस में SM8475 कोडनेम वाला क्वालकॉम चिपसेट है, जो 3.0 गीगाहर्ट्ज सीपीयू वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट हो सकता है। इसके साथ मैजिक वी फ्लिप में एड्रेनो 730 जीपीयू जोड़ा जाएगा।
- गीकबेंच प्लेटफार्म के मुताबिक नया फ्लिप फोन 12 जीबी तक रैम के साथ पेश किया जा सकता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफन एंड्राइड 14 पर बेस्ड बताया गया है।
Honor Magic V Flip डिजाइन
- ऑनर मैजिक वी फ्लिप में एक बड़ा कवर डिस्प्ले है। ऊपर कार्नर में f/1.9 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
- प्राइमरी लेंस के नीचे एक छोटा सेकेंडरी कैमरा लगा है। फोन में एलईडी फ्लैश को निचले हिस्से में जगह दी गई है।
- मैजिक वी फ्लिप के राइट कार्नर पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं। जबकि नीचे की तरफ किनारे पर सिम स्लॉट, यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल मिलेगी।
Honor Magic V Flip के स्पेसिफिकेशंस
- Honor Magic V Flip के ज्यादा स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन डिवाइस में 4500mAh डुअल सेल बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 66वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
- यह ऑनर फोन 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+512GB स्टोरेज और 12GB रैम+1TB स्टोरेज जैसे तीन वैरियंट में पेश किया जा सकता है।
- मोबाइल की इमेज में देखा गया है कि इसमें बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि अभी साइज की डिटेल आना बाकि है।
- Honor Magic V Flip में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ होगा।