12GB रैम, 4 इंच बड़े कवर डिस्प्ले के साथ Honor Magic V Flip चीन में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

ऑनर ने होम मार्केट चीन में अपने पहले फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह Honor Magic V Flip नाम से खूबसूरत डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। इसमें 4 इंच का बड़ा कवर और 6.8 इंच इनर डिस्प्ले, 12GB रैम + 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज, Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 4800mAh बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे मोबाइल की खूबियों और कीमत को विस्तार से जानते हैं।
Honor Magic V Flip के स्पेसिफिकेशंस
- 6.8 इंच इनर स्क्रीन
- 4 इंच कवर डिस्प्ले
- स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट
- 12जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज
- 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर
- 50MP का सेल्फी कैमरा
- 4800mAh बैटरी
- 66वॉट फास्ट चार्जिंग
- एंड्रॉयड 14
डिस्प्ले: Honor Magic V Flip में बैक पैनल पर 4 इंच का बड़ा LTPO एमोलेड कवर डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। इस पर यूजर्स वीडियो भी प्ले कर सकते हैं। अगर इनर स्क्रीन की बात करें तो यह 6.8 इंच की है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।
प्रोसेसर: ऑनर के पहले फ्लिप स्मार्टफोन को ब्रांड द्वारा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट के साथ लाया गया है। इसके साथ ही कंपनी की सेल्फ-डेवलप C1+ RF एन्हांसमेंट चिप लगाई गई है। इसकी मदद से फोन हर पहलू में स्मूथ परफॉर्मेंस देने के काबिल है। यही नहीं हीटिंग से बचने के लिए अल्ट्राथिन लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है।
स्टोरेज: स्टोरेज और रैम की बात करें तो ब्रांड ने डिवाइस को 12जीबी तक रैम और 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है।
कैमरा: Honor Magic V Flip में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस लगा है। वहीं, फोल्डेबल फोन में 50MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा है।
बैटरी: बैटरी के मामले में नया Honor Magic V Flip स्मार्टफोन 4800mAh की बड़ी बैटरी के साथ आया है। इस तगड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 66वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा है।
ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 आधारित मैजिक ओएस 8 के साथ पेश किया गया है।
अन्य: डिवाइस डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसे 5 स्टार एसजीएस सर्टिफिकेशन भी मिला है। डिवाइस में डुअल सिम 5जी, 4 जी, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे कई ऑप्शन हैं।
डायमेंशन: Honor Magic V Flip खुलने पर 7.15 मिमी और फोल्ड होने पर 14.89 मिमी का है।
Honor Magic V Flip की कीमत
- ऑनर मैजिक चीन में तीन मेमोरी ऑप्शन में पेश हुआ है। इसके लिए कैमेलिया व्हाइट, शैंपेन पिंक और आइरिस ब्लैक जैसे तीन कलर मिलेंगे।
- नए फ्लिप मोबाइल के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत CNY 4,999 यानी करीब 57,554 रुपये है।
- फोन के 12GB रैम + 512GB स्टोरेज का शुरूआती दाम CNY 5,499 यानी भारत के रेट अनुसार करीब 63,318 रुपये है।
- टॉप मॉडल 12GB रैम + 1TB स्टोरेज CNY 5,499 यानी इंडियन करेंसी के मुताबिक लगभग 69,077 रुपये का है।