8,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला Honor Magic9 चीन में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स

Honor ने अपनी Magic9 सीरीज में तीन नए स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए हैं। इनमें Honor Magic9, Honor Magic9 Pro Max और Honor Magic9 Super Edition शामिल हैं। हम इस पोस्ट में नए फ्लैगशिप Magic9 की बात कर रहे हैं। जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP का मेन कैमरा और OLED डिस्प्ले जैसे कई दमदार स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। आइए, आगे डिवाइस की पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Honor Magic9 के स्पेसिफिकेशंस
Honor Magic9 में 6.37-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 2664 × 1236 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। इसकी ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स और पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक है। डिस्प्ले में 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसके बेजल सिर्फ 0.95mm हैं।
परफॉरमेंस के लिए Honor Magic9 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Phantom Engine 3.0, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक मिलती है। फोन में Honor Yuguang H1 इमेजिंग चिप और Honor C3 RF एन्हांसमेंट चिप भी दी गई है। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह MagicOS 11 पर काम करता है जो Android 17 पर आधारित है।
Honor Magic9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS सपोर्ट वाला 200MP टेलीफोटो कैमरा लगा है। दोनों 200MP कैमरों को CIPA 7.5 स्टेबिलाइजेशन रेटिंग मिली हुई है।
कैमरा सिस्टम में ARRI इमेजिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन ARRI LogC3 वीडियो पाइपलाइन, Cinema Live और आधिकारिक ARRI Looks को सपोर्ट करता है। इसके साथ Honor G200 टेलीफोटो कन्वर्टर और ट्रिपल-LED ऐरे जूम फ्लैश का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 55MP का फ्रंट कैमरा है। जो 1:1 स्क्वायर सेंसर डिजाइन के साथ आता है।
लंबा बैकअप चाहने वालों के लिए Honor Magic9 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स के रूप में फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो डुअल स्पीकर, डेडिकेटेड AI Key और कैमरा बटन भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C, NFC और IR ब्लास्टर मिलते हैं। इसके अलावा Honor Magic9 को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। वहीं, फोन का डायमेंशन 161.78 × 76.72 × 8.10mm और वजन 209 ग्राम रखा गया है।
Honor Magic9 की कीमत
Honor Magic9 को चीन में चार स्टोरेज में उतारा गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 4,999 युआन यानी करीब 63,900 रुपये है। इसके 12GB+512GB मॉडल की कीमत 5,499 युआन यानी करीब 70,300 रुपये है।
Honor Magic9 फोन के 16GB+512GB वैरियंट की कीमत 5,999 युआन यानी करीब 76,500 रुपये है। वहीं, टॉप 16GB RAM +1TB स्टोरेज मॉडल 6,999 युआन यानी करीब 89,400 रुपये का है। कलर्स के मामले में फोन को Popcorn Yellow, Curtain Black, Opening White और Olive Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
यदि आप चीन में हैं और तगड़े परफॉरमेंस, लंबे बैकअप और शानदार कैमरा वाले फोन की तलाश में हैं तो Honor Magic9 बहुत अच्छा ऑप्शन है। आप इसे चुन सकते हैं। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।