Honor की भारत वापसी हुई कंफर्म! कंपनी ने की घोषणा, Honor Tech ब्रांड के तहत लॉन्च हो सकते हैं नए फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/HONOR-Tech.jpg

HONOR को लेकर कई दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म था कि यह ब्रांड भारत में फिर से वा​पसी करने वाला है। वहीं कल 15 अगस्त के मौके पर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इंडिया लॉन्च की पुष्टि कर दी है। इस ब्रांड के स्मार्टफोन Honor Tech नाम के साथ लॉन्च होंगे और रियलमी इंडिया के पूर्व सीईओ माधव सेठ (Madhav Sheth) भारत में ऑनर टेक को लीड करेंगे।

ऑनर स्मार्टफोंस होंगे इंडिया में लॉन्च

Honor Tech ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये अनाउंस कर दिया है कि वह भारत में फिर से वापसी कर रही है और आने वाले दिनों में अपना नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर देगी। रियलमी इंडिया के पूर्व सीईओ माधव सेठ ने ​भी अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये इसकी बात की घोषणा कर दी है कि वह अब ऑनर ब्रांड के साथ काम करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉन्च होने वाले नए ऑनर स्मार्टफोन ऑनर टेक ब्रांड के तहत भारतीय बाजार में लाए जा सकते हैं।

Honor 90 हो सकता है भारत में लॉन्च

लीक्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑनर टेक ब्रांड के तहत इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन ऑनर 90 हो सकता है। यह मोबाइल सितंबर महीने में भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है जिसकी कीमत 45,000 रुपये के करीब हो सकती है। इस प्राइस सेग्मेंट में OnePlus 11R, OPPO Reno 10 Pro+ और Nothing Phone (2) जैसे स्मार्टफोंस के सामने Honor चुनौती पेश कर सकता है।

Honor 90 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले 6.7″ AMOLED 
प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 1
कैमरा 200MP Camera
बैटरी 5000mAh Battery