मैन्युफैक्चरिंग से लेकर आखिरी सर्विस तक, Honor Tech पूरी तरह होगा ‘मेड इन इंडिया’ : माधव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/honor-tech-india.jpg

अब तक यह साफ हो चुका है कि ऑनर ब्रांड फिर से एक बार Honor Tech नाम से इंडिया में वापसी कर रहा है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि एक समय रियलमी का इंडिया में सबसे बड़ा चेहरा कहे जाने वाले Madhav Sheth भारत में Honor Tech को लीड करेंगे। बीते हफ्तों में माधव के रोल और ऑनर रि-लॉन्च से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं, लेकिन ​​हकिकत क्या है यह जानने के लिए 91मोबाइल्स ने सीधे माधव सेठ से ही संपर्क साधा और हमारी टीम ने एक छोटा सा साक्षात्कार किया जिसमें Honor Tech से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है। उनमें से कुछ खास जानकारी को आप यहां पढ़ सकते हैं।

मेड इन इंडिया होगा Honor Tech

सबसे पहले तो आपको बता दें कि ऑनर टेक हुआवई द्वारा बनाए गए सब-ब्रांड ऑनर का लाइसेंस प्राप्त इंडियन ब्रांड है। यानी अब इंडिया में लॉन्च होने वाले नए ऑनर फोन ‘ऑनर टेक’ ब्रांड के तहत आएंगे। माधव सेठ ने यह साफ कर दिया है कि सभी Honor Tech Smartphone भारत में ही बनाए जाएंगे और इनके निर्माण से लेकर एंड टू एंड सर्विस तक सभी ‘मेड इन इंडिया’ होगा।

कौन-से स्मार्टफोन होंगे इंडिया में लॉन्च?

91मोबाइल्स को माधव सेठ ने बताया है कि इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में ऑनर टेक ब्रांड के सभी सेग्मेंट के स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे। यह कंपनी एंट्री लेवल लो बजट डिवाइस से लेकर हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप मोबाइल फोन भी भारतीय बाजार में लेकर आएगी। माधव ने साफ कर दिया है कि कंपनी Honor X सीरीज़, Honor नंबर सीरीज़ और Honor Magic सीरीज़ के फोन इंडिया में लॉन्च करेगी।

Honor wearable भी होंगे लॉन्च

91मोबाइल्स के साथ हुई बातचीत में माधव सेठ ने यह कंफर्म कर दिया है कि कंपनी इंडियन मार्केट में अपना पूरा इकोसिस्टम बनाने की प्लानिंग कर रही है। शुरूआत जहां स्मार्टफोंस के साथ की जाएगी वहीं बाद में इयरबड्स (TWS) और स्मार्टवॉच (Smart watch) जैसे अन्य Honor Tech गैजेट्स भी इंडिया में लॉन्च होंगे।

कंपनी देगी 4000 से ज्यादा नौकरियां

Honor Tech पूरी तरह से मेड इन इंडिया ब्रांड होगा। इसके तहत आने वाले प्रोडक्ट भारत में ही बनेंगे तथा निर्माण के हर स्तर का कार्य अपने देश में ही होगा। ऐसे में आने वाले एक सल में ही कंपनी 4000 से ज्यादा नौकरियां पैदा करने वाली है। वहीं माधव सेठ का कहना है कि ऑनर टेक के साथ उनका टारगेट इंडिया में 10 हजार करोड़ का रेवेन्यू पाने का है। भारतीय यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी अपने स्मार्टफोन ऐसे बनाएगी जिनमें एक्स्ट्रा ब्लोटवेयर नहीं दिया जाएगा तथा साफ सु​थरा यूआई देखने को मिलेगा।

ये Honor Tech स्मार्टफोंस हो सकते हैं लॉन्च

Honor X सीरीज़

ऑनर टेक के तहत कंपनी सबसे पहले ऑनर एक्स सीरज के फोन भारत में उतार सकती है। एक्स सीरीज कंपनी का सबसे कम रेंज वाली श्रेणी है जो 10 हजार से 15 हजार के बजट में लॉन्च हो सकते हैं। ये फोन Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने का दम रखते हैं।

Honor नंबर सीरीज़

यहां ऑनर नंबर सीरीज़ से मतलब Honor 70, Honor 70 Pro, Honor 80, Honor 90 और Honor 90 Lite जैसे स्मार्टफोंस से हैं। ये फोन मिड और हायर मिड रेंज में उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत 25 हजार से 35 हजार तक हो सकती है। ये मोबाइल फोन OPPO Reno और Vivo V सीरीज़ के साथ OnePlus Nord को चुनौती देंगे।

Honor Magic सीरीज़

ऑनर मैज़िक सीरीज़ कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ है और इन्हें भी भारत में पेश किया जा सकता है। इसमें हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स वाले मोबाइल फोन शामिल होंगे जो प्रीमियम कैटेगरी में लाए जाएंगे। ये Honor Tech स्मार्टफोन OnePlus नंबर सीरीज़ सहित Samsung Galaxy S सीरीज़ के सीधे टक्कर में आएंगे।