48एमपी के साथ आज भारत में दस्तक देगा ऑनर व्यू 20, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Join Us icon

हुआवई के सब-ब्रांड ऑनर ने कुछ दिन पहले ऑनर ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में वी20 मॉडल को पेश किया था। वहीं, इस डिवाइस को आज भारत में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लेकिन उससे पहले हमारे पास यह डिवाइस आ गया था। आप इस डिवाइस की पहली झलक के बारे में यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 48-मेगापिक्सल और पंच-होल कैमरा डिज़ाइन से लैस यह फोन अपने आपमें काफी शानदार है।

कंपनी ने ऑनर व्यू20 के लॉन्च के लिए इवेंट का आयोजन किया है जो कि दोपहर 12:30पीएम पर होगा। वहीं, कंपनी इस इवेंट को अपने फेसबुक और यूट्यूब पेज पर लाइव करेगी, जिससे आप घर बैठे अपने फोन या लैपटॉप में इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं। नीचे हमने लाइव स्ट्रीम का लिंक दिया है।

बता दें कि लॉन्च से पहले एक रिपोर्ट में ऑनर व्यू 20 की भारतीय कीमत का खुलासा किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार व्यू 20 को 35,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह डिवाइस अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव बिकेगा। लेकिन, कीमत की असली जानकारी इवेंट के दौरान ही सामने आएगी।

ये हैं ऑनर व्यू 20 के टॉप 5 फीचर्स

honor-view-20-first-look-and-handson-images-in-hindi

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1080×2310 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया गया हैं। फोन की डिसप्ले पर उपरी दाईं ओर एक छोटा सा छेद दिया गया है और इसी छेद में सेल्फी कैमरा मौजूद है।

ऑनर व्यू 20 की कीमत का हुआ खुलासा! 29 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च, वनप्लस को मिलेगी सीधी टक्कर

honor-view-20-first-look-and-handson-images-in-hindi

ऑनर व्यू 20 एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित मैजिक यूआई 2.0.1 पर भारत में पेश किया जाएगा तथा 7एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ यह फोन हाइसिलिकॉन किरीन 980 चिपसेट पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर तथा 12-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसिंग व 3डी डिटेक्शन तकनीक वाला सेकेंडरी कैमरा सेंसद दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ऑनर व्यू 20 फेस अनलॉकिंग फीचर सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here