
कुछ दिन पहले ही हुआवई ब्रांड आॅनर ने जानकारी दी थी कि वह हॉन्ग—कॉन्ग में एक इवेंट करने वाला है और इस दौरान कंपनी कुछ खास पेश कर सकती है। हालांकि क्या लॉन्च करेगी यह जानकारी नहीं थी लेकिन आज एक लीक के माध्यम से खबर आ गई है। खबर है कि कंपनी इस दिन व्यू20 को पेश कर सकती है और इस फोन में 48—मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं डिजाइन के मामले में भी यह फोन काफी अलग हो सकता है।
दी नेक्सट वेब ने इस खबर को सबसे पहले प्रकाशित किया है। दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी आॅनर व्यू10 का अपग्रेड सेस्करण ले कर आने वाली है जिसमें कैमरे के साथ ही डिजाइन भी अलग होगा। 48—मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन में स्क्रीन के अंदर ही सेल्फी कैमरा इम्बेड होगा। रियर कैमरे को कंपनी सोनी आईएमएक्स586 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है जो एआई के साथ उपलब्ध होगा। वहीं अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार यह फोन हुआवई किरीन 980 चिपसेट पर कार्य करेगा जो कि कंपनी का सबसे ताकतवर चिपसेट है। इसका उपयोग अब तक हुआवई मेट 20 प्रो और आॅनर मैजिक 2 जैसे फोन में किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 10 दिसंबर को लॉन्च होगा यह दुनिया का पहला इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले वाला फोन
हुआवई का यह फोन फोटोग्राफी के मामले में काफी दमदार होगा। व्यू20 में 1/2.0—इंच का सीमॉस कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो लाइट फ्यूज़न तकनीक से लैस होगा। इसके माध्यम से कैमरा एक साथ कई फोटो क्लिक करता है और सबको मर्ज कर बेहतर परिणाम आपके सामने देता है। लो लाइट में यह फीचर काफी कारगर साबित होात है। शाओमी मी 9 में होगा 48एमपी कैमरे वाला होल डिसप्ले
जहां तक फोन के डिजाइन की बात है तो रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसे इन डिसप्ले फ्रंट कैमरे से लैस कर सकती है और यह फोन पूरी तरह से बेज़ल लेस होगा। कंपनी इसे आॅल व्यू तकनीक के साथ पेश कर सकती है जिसमें स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 100 फीसदी का हो सकता है। स्क्रीन के बीच में 4.5एमएम डायमीटर वाला कैमरा दिखाई देगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शाओमी अपना नया फोन बना रहा है जिसमें 48एमपी का कैमरा होगा। यह फोन जनवरी तक लॉन्च हो सकता है। परंतु शाओमी से पहले ही हुआवई ने अपने 48एमपी कैमरे वाले फोन को लॉन्च का मन बना लिया है।



















Comments are closed.