10000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप के साथ अक्टूबर में आ सकती है Honor Win 2 सीरीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/honor-win-.jpg

Honor अपनी अगली फ्लैगशिप Win 2 सीरीज पर काम कर रहा है। क्योंकि पहली Win सीरीज के सक्सेसर का अपडेट सामने आया है। नए लीक के अनुसार, इस बार Honor अपने नए स्मार्टफोंस को पहले से जल्दी बाजार में उतार सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Honor Win 2 सीरीज में बड़ी बैटरी, अगली पीढ़ी का Snapdragon फ्लैगशिप प्रोसेसर और कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor Win 2 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, आगामी Honor Win 2 सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह पूर्व में आई Win सीरीज की तुलना में करीब दो महीने पहले हो सकता है। बता दें कि Honor Win लाइनअप को दिसंबर 2025 में पेश किया गया था। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी आगामी श्रृंखला के लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा।

Honor Win

मिल सकती है 10,000mAh की बड़ी बैटरी

लीक के अनुसार, Honor Win 2 सीरीज में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी लंबे बैटरी बैकअप पर अपना फोकस जारी रख सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह डिवाइस उन यूजर्स को लुभा सकता है जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और लंबे समय तक लगातार उपयोग के लिए स्मार्टफोन खोज रहे हैं।

Honor Win 2 सीरीज स्पेसिफिकेशंस संभावित

रिपोर्ट्स की मानें तो Honor Win 2 सीरीज दुनिया के उन शुरुआती स्मार्टफोंस में शामिल हो सकती है, जिसमें 2nm प्रोसेस पर आधारित Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट लगाया जा सकता है। बेहतर परफॉरमेंस के साथ हीट को कंट्रोल में रखने के लिए फोन में एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि Honor Win 2 सीरीज का यह कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो रेंडरिंग जैसे हैवी टास्कों के दौरान फोन का तापमान सही रख सकता है। इससे थर्मल थ्रॉटलिंग भी कम हो सकती है।

Honor Win 2 सीरीज में 6.89-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। यह स्क्रीन 2K+ रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज को खास तौर पर गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए पेश कर सकती है।

लीक के मुताबिक, Snapdragon 8 Elite Gen 6 से लैस मॉडल को Honor Win 2 Pro Max नाम दिया जा सकता है। वहीं, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट वाले वैरियंट को Honor Win 2 Pro नाम लाया जा सकता है। हालांकि, इन नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना सही निर्णय होगा।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Honor Win 2 सीरीज की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा हो सकती है। इसकी वजह 2nm फ्लैगशिप चिपसेट और अन्य एडवांस्ड हार्डवेयर की बढ़ी हुई लागत को माना जा रहा है।

बताते चलें कि अब तक आई सभी जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। क्योंकि सीरीज के लॉन्च होने में कुछ महीने बाकि है। यदि आप बड़ी बैटरी वाले फोंस लेने की सोच रहे हैं और चीन में हैं तो Honor Win 2 लाइनअप का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी नए पोस्ट में इंफो देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।