Honor X5b जल्द हो सकता है लॉन्च, गूगल प्ले कंसोल साइट पर डिटेल्स आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/honor-x5b-on-google-play-console-details.jpg

ऑनर अपनी एक्स सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Honor X5b लाने की तैयारी कर रहा है। यह सस्ते दाम में जल्द आने की संभावना है। दरअसल इसे फिलहाल गूगल प्ले कंसोल साइट पर देखा गया है जिसमें प्रमुख जानकारियां सामने आई हैं। इसके साथ ही फोन की फ्रंट साइड इमेज भी देखने को मिली है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor X5b गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

Honor X5b फ्रंट डिजाइन (गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग)

डिजाइन की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में इसका फ्रंट पैनल सामने आया है। आप इमेज में देख सकते हैं कि Honor X5b में डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेजेल्स और बीच में वॉटरड्रॉप नॉच है। जबकि राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन है। कुल मिलकर सामने से यह बजट वाला डिवाइस लग रहा है।

Honor X6b के स्पेसिफिकेशंस

Honor X6b इसी साल जून में ग्लोबली लॉन्च हुआ है। जिसकी डिटेल आप आगे देख सकते हैं।

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors